अपडेटेड 19 March 2024 at 16:52 IST

फिर 'गेंद तारा मंडल' में पहुंचाएंगे नवजोत सिंह सिद्धू, IPL 2024 में करेंगे कमेंट्री, हो गया ऐलान

IPL 2024 के जरिए कमेंट्री की दुनिया में नवजोत सिंह सिद्धू कमबैक करने जा रहे हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 से दूरी बनाने का फैसला किया है।

Follow : Google News Icon  
Navjot Singh Sidhu in IPL 2024
Navjot Singh Sidhu in IPL 2024 | Image: Facebook and IPLT20.com

IPL 2024: आईपीएल 2024 शुरु होने में अब बस गिनती के कुछ दिन रह गए हैं। सारे क्रिकेट फैंस आईपीएल 2024 शुरु होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल 2024 से पहले हिंदी में कमेंट्री सुनने वाले क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है।

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के सीनियर नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन सिद्धू इस बार अपने बयानों को लेकर नहीं बल्कि क्रिकेट को लेकर सुर्खियों में है। वो एक बार फिर से क्रिकेट फील्ड में वापसी करने जा रहे हैं। क्रिकेट फील्ड वो खेलते हुए तो नहीं दिखाई देंगे। लेकिन अपनी कमेंट्री से लोगों को मनोरंजन करते हुए दिखाई देंगे। सिद्धू ने खुद इस बात की पुष्टि की है।

IPL 2024 में कमेंट्री करते दिखेंगे सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू आईपीएल 2024 में कमेंटेटरों में शामिल होंगे। उनकी कमेंट्री की अनोखी शैली हमेशा फैंस को प्रभावित करती रही है। उनको खेल का ज्ञान है, लेकिन बीच-बीच में अपनी शायरी और चुटकुलों से वे फैंस को दोहरा मनोरंजन करते नजर आते हैं। स्टार स्पोर्ट्स पर वे कमेंट्री करेंगे। हालांकि, अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि क्या वे अंग्रेजी, हिंदी या पंजाबी किस भाषा में कमेंट्री करेंगे।

नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू के जीवन के पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे। उनको राजनीति में ज्यादा फायदा नहीं मिला। उनको कपिल शर्मा शो से हाथ धोना पड़ा। यहां तक कि एक मामले में उनको जेल की हवा भी खानी पड़ी, जबकि उनकी पत्नी को कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ना पड़ा। हालांकि, अब वह फिर से उस दुनिया में कदम रख रहे हैं, जिसमें उनको काफी शौहरत हासिल हुई थी। वे काफी समय तक कमेंट्री कर चुके हैं।  

Advertisement

यह भी पढ़ें- क्रिकेट जगत में पाकिस्‍तान की जगहंसाई, PSL के लाइव मैच में सिगरेट फूंकता दिखा पाकिस्‍तानी क्रिकेटर - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 19 March 2024 at 16:45 IST