अपडेटेड 11 April 2024 at 17:52 IST
'हाथी चाहे धूल में सना हो, फिर भी...', मुंबई इंडियंस में तनातनी के बीच रोहित के लिए सिद्धू का पोस्ट
मुंबई इंडियंस में तनातनी के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने रोहित शर्मा की तारीफ में एक मजेदार पोस्ट किया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: 5 बार की IPL विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की इस सीजन की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम ने लगातार दो मुकाबले गंवा दिए हैं। वहीं मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में इस समय चल रही तनातनी भी किसे से छिपी नहीं है।
हार्दिक (Hardik) को कप्तानी मिलने से फैंस वैसे ही बहुत गुस्सा थे कि अब मुंबई इंडियंस के लगातार दो मैच हारने के बाद इस गुस्से से नफरत की चिंगारी निकली है। फैंस हार्दिक को जमकर निशाने पर ले रहे हैं। पहले मैच में हार्दिक ने जिस तरह कप्तानी की धौंस जमाते हुए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मैदान पर दौड़ाया, उससे फैंस हार्दिक पर भड़के हुए हैं। सभी रोहित (Rohit) की जगह हार्दिक को कप्तानी सौंपने का विरोध कर रहे हैं। इस बीच कमेंट्री के सरदार नवजोत सिंह सिद्धू ने भी रोहित के लिए एक पोस्ट किया है और अनोखे अंदाज में रोहित की तारीफ की है।
‘हाथी चाहे धूल में सना हो, फिर भी सम्मानित होगा'
IPL 2024 के लिए कमेंट्री में वापसी करने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू ने रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा-
Advertisement
हाथी चाहे धूल में सना हो फिर भी सम्मानित होगा। कूकर को सोने की जंज़ीरों में भी बांध दो सम्मानित नहीं होता।
मुंबई इंडियंस में इन दिनों वैसे ही खलबली मची हुई है कि अब सिद्धू के इस पोस्ट ने विस्फोट कर दिया है। ये तो साफ है कि सिद्धू ने इस पोस्ट में रोहित की तारीफ की है। उन्होंने रोहित की तुलना हाथी से की है, जबकि कुक्कड़ यानि मुर्गे का भी जिक्र किया है। अब यहां सवाल ये है कि सिद्धू ने कुक्कड़ किसे कहा। सोशल मीडिया यूजर्स तो इसे हार्दिक पांड्या से जोड़कर देख रहे हैं।
बता दें कि मुंबई इंडियंस IPL 2024 के शुरुआती दो मैच घर से बाहर खेल कर अब होम ग्राउंड में वापसी कर रही है। 1 अप्रैल को मुंबई इंडियंस वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी, जहां फैंस को मुंबई के जीतने की उम्मीद होगी।
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 30 March 2024 at 20:26 IST