MI vs KKR: हाईवोल्टेज मुकाबले में KKR ने MI को दिया 221 रन का लक्ष्य, अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी चमके

MI vs KKR: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वनखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने MI को 221 रनों का लक्ष्य दिया है।

Follow : Google News Icon  
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders
KKR बनाम MI मैच | Image: x

MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा मुकाबला रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुंबई के वनखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले KKR को बैटिंग करने का न्योता दिया। 

आईपीएल के दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। KKR की तरफ से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार अर्धतकीय पारी खेली। हालांकि, KKR के सलामी बल्लेबाज फिन एलन कुछ खास नहीं कर पाए। वहीं, कैमरून ग्रीन भी सस्ते में आउट हो गए।  

अजिंक्य रहाणे ने खेली कप्तानी पारी

कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। रहाणे ने 40 गेंदों का समाना करते हुए ताबड़तोड़ 67 रन की पारी खेली। राहणे ने अपनी 67 रनों की पारी में तीन चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, फिन एलन ने 37 रन और ग्रीन ने 18 रन बनाए।

अंगकृष रघुवंशी ने खेली अर्धशतकीय पारी

कप्तान अजिंक्य रहाणे के अलावा, अंगकृष रघुवंशी ने शानदार पारी खेली। अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों का समाना करते हुए 51 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, फिन एलन ने 37 रन और ग्रीन ने 18 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे और रघुवंशी के दम पर KKR 220 रन बनाने में कामयाब रही। इसके अलावा, रिंकू सिंह ने 21 गेंद में नाबाद 33 रन बनाए। 

Advertisement

MI से शार्दुल ठाकुर चमके

मुंबई इंडियंस की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट चटकाए। शार्दुल ने KKR के सलामी बल्लेबाज फिन एलन और कप्तान अजिंक्य रहाणे के अलावा, कैमरून ग्रीन को अपना शिकार बनाया। 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड