अपडेटेड 11 May 2024 at 18:37 IST
मुंबई के खिलाफ प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए जी जान लगाएगी कोलकाता, मैच से पहले जानें हर डिटेल्स
कोलकाता को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए बस एक जीत की और दरकार है। इसके लिए केकेआर की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में अपनी जी जीन झोंक देगी।
- खेल समाचार
- 3 min read

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2024 का 60वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 11 मई 2024 को खेला जाएगा। कोलकाता को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए बस एक जीत की और दरकार है। इसके लिए केकेआर की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में अपनी जी जीन झोंक देगी।
मुंबई के लिए अभी तक आईपीएल 2024 काफी उतार चढ़ाव वला रहा है। खेले गए 12 मैचों में मुंबई को 4 जीत और 8 में हार का सामना करना पड़ा है। जिसकी वजह से Points Table में वे नौवें स्थान पर है। वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर का यह सीजन कमाल का रहा। वे प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर हैं।
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। एमआई ने 23 मुकाबलों में जीत दर्ज की। तो वहीं, केकेआर को सिर्फ 10 मैचों में जीत मिली है।
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स : फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती।
Advertisement
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए हमेशा मददगार रही है। इस मैदान पर खूब चौके और छक्के भी लगते हैं। फ्लैट पिच होने के कारण दोनों ही पारियों में खूब रन बनते हैं। हालांकि, इसके बावजूद दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम के लिए बल्लेबाजी पहले मुकाबले कुछ आसान रहती है। यही कारण है कि ईडन गार्डन्स में काफी हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलता है। नई गेंद से जरूर कुछ समय के लिए गेंदबाजों को मदद मिलती है। पिच पर जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है बल्लेबाजी और आसान होती जाती है। ऐसे में मुंबई और केकेआर के बीच होने वाले इस मैच में फैंस को खूब चौके और छक्के देखने को मिल सकते हैं।
Advertisement
कैसा होने वाला है कोलकाता का मौसम ?
मौसम की वेबसाइट एक्यूवेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता में 11 मई 2024 को बारिश की संभावना है। दो दिन पहले खराब मौसम के कारण मुंबई इंडियंस का अभ्यास सत्र रद्द हो गया था। नौ मई को सुबह साढ़े आठ बजे से 10 मई की सुबह साढ़े आठ बजे तक 62 मिलीमीटर बारिश हुई। 11 मई को बारिश की 70 प्रतिशत संभावना जताई गई है, जिसका मतलब है कि किसी समय बारिश हो सकती है। हालात को बदतर बनाने के लिए आर्द्रता भी बहुत ज्यादा होगी। यह लगभग 83 प्रतिशत तक हो सकती है। कोलकाता में 11 मई को तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी पश्चिम बंगाल में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 9 मई से 12 मई तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें- Rohit Sharma: ए हीरो गार्डन में आया है क्या,रोहित ने अब किस खिलाड़ी को सुनाया फिर ये जवाब VIDEO वायरल - Republic Bharat
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 11 May 2024 at 18:17 IST