अपडेटेड 10 April 2024 at 19:42 IST

डिमांड पर नहीं, जब सूर्यकुमार ने खुद जाकर फैंस के साथ ली सेल्फी; दिल जीत लेगा ये VIDEO

मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सूर्यकुमार का अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।

Follow : Google News Icon  
Suryakumar Yadav Take Selfie With Fans
सूर्यकुमार यादव फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए | Image: X@onlySKYmatters

IPL 2024: भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आखिरकार क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर ली है। सूर्यकुमार ने मुंबई इंडियंस के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से कमबैक किया है। सूर्यकुमार यादव का पहला मैच बेशक अच्छा नहीं रहा और वो जीरो पर आउट होकर पवेलियन लौट गए, लेकिन वो रियल लाइफ के हीरो हैं, ये एक बार फिर साबित हो गया है। 

दिल्ली को हराकर IPL 2024 में जीत का खाता खोलने वाली मुंबई इंडियंस का 11 अप्रैल, गुरुवार को बड़ा मैच है। वो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ने वाली है। इस बड़े मुकाबले को लेकर टीम की तैयारी जोरों पर चल रही है। सूर्यकुमार मैदान पर कोहराम मचाने के लिए नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। नेट्स पर अपने जबरदस्त शॉट्स से तो वो फैंस का मनोरंजन कर ही रहे हैं, लेकिन इस बीच उनका होटल का एक वीडियो सामने आया है, जो फैंस का दिल जीत लेगा। 

बिना डिमांड फैंस के साथ ली सेल्फी

इस वीडियो में आप देख सकते हैं सूर्यकुमार यादव होटल में अपने फैंस के साथ फोटो खिंचवा कर जा रहे होते हैं, लेकिन अचानक पीछे मुंड़ जाते हैं। दरअसल वो अपने कुछ और फैंस के लिए रुक जाते हैं और खुद उनके पास जाकर फोटो खिंचवाते हैं। सूर्यकुमार उन्हें कहते हैं- 

Advertisement

आपका फोटो, चाहिए, लाओ फोन दो आपका। 

सूर्यकुमार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस सूर्यकुमार के इस अंदाज की काफी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने तो लिखा-

एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे। 

बता दें कि सूर्यकुमार यादव चोट से ठीक होकर वापसी कर रहे हैं। उनकी 'स्पोर्ट्स हर्निया' की सर्जरी हुई है। दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज सूर्यकुमार को मैदान पर देखने के लिए फैंस काफी समय से बेताब थे, लेकिन अब जब उनकी वापसी हो गई है तो फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार की 360 डिग्री बैटिंग स्टाइल के सब दीवाने हैं और अब सूर्यकुमार ने अपने इस लाजवाब अंदाज से फैंस का दिल जीता है।  

Advertisement

ये भी पढ़ें- वाह बाबर वाह... मैच फिक्सर को पाकिस्तान क्रिकेट टीम में दी जगह, फैंस बोले- ‘अब वर्ल्ड कप…’

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 10 April 2024 at 19:42 IST