अपडेटेड 1 April 2025 at 19:32 IST

Mumbai Indians के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, बुमराह को लेकर आई गुड न्यूज; इस टीम के खिलाफ कर सकते हैं वापसी

IPL 2025: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जल्द ही मुंबई के खेमें में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की वापसी होने वाली है।

Follow : Google News Icon  
Mumbai Indians Jasprit bumrah can do come back against Royal Challengers Bengaluru
Mumbai Indians Jasprit bumrah can do come back against Royal Challengers Bengaluru | Image: BCCI

Mumbai Indians, IPL 2025: आईपीएल 2025 के शुरुआत से पहले ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का वो खिलाड़ी टीम में मौजूद नहीं है जिसपर मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा विश्वास है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) हैं। जसप्रीत बुमराह आईपीएल के 18वें सीजन में अभी तक एक भी मुकाबला खेलते नजर नहीं आए हैं।

लेकिन अब मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जल्द ही मुंबई के खेमें में बुमराह की वापसी होने वाली है। बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी टेस्ट में पीठ की चोट से चोटिल हो गए थे और तब से अब तक वे न तो टीम इंडिया के लिए वापसी कर पाए और न ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए पर अब लग रहा है बुमराह जल्द ही आईपीएल में वापसी कर सकते हैं।

आईपीएल में कब वापसी करेंगे बुमराह?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ हफ्तों से बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सेलेंस में रह रहे हैं। बेंगलुरु में वे मेडिकल टीम की देखरेख में हैं। इस बीच उनको लेकर एक नया और बड़ा अपडेट सामने आया है वो ये कि बुमराह ने नेट्स में बॉल करना शुरु कर दिया है। बुमराह अब भी बेंगलुरु स्थित NCA (नेशनल क्रिकेट अकादमी) में मौजूद हैं।

Image

बुमराह ने शुरु की गेंदबाजी

सोशल मीडिया पर बुमराह की गेंदबाजी की प्रैक्टिस करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि 7 अप्रैल को जब मुंबई इंडियंस आरसीबी के खिलाफ मैच खेलेगी तो इस मैच में जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा होंगे।

Advertisement

मुंबई के हेड कोच ने दिया अपडेट

मुंबई टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर ताजा अपडेट देते हुए बताया कि वो जल्द रिकवर कर रहे हैं। हालांकि, बुमराह की वापसी की अभी कोई तारीख तय नहीं हो पाई है लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में मुंबई इंडियंस का कैम्प जॉइन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- IPL ऑक्शन में जिन 2 खिलाड़ियों पर खर्च हुए 53.75 करोड़, अब होगी कांटे की टक्कर, पहली बार देखने को मिलेगा ये कारनामा

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 1 April 2025 at 19:32 IST