अपडेटेड 18 May 2024 at 23:01 IST

मुंबई इंडियंस का सफर खत्म होने के बाद कोच बाउचर ने क्यों कहा? 'रोहित अपनी तकदीर के खुद मालिक'

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर कुछ क्लियर न होने की बात कही है।

Follow : Google News Icon  
Mumbai Indians head coach Mark Boucher spoke about Rohit Sharma's future plans
रोहित शर्मा के फ्यूचर प्लान को लेकर बोले मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर | Image: BCCI

IPL 2024: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हेड कोच मार्क बाउचर ने कहा कि रोहित शर्मा अपनी तकदीर के खुद मालिक हैं और IPL के अगले सीजन से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई के सबसे सफल कप्तान की भविष्य की योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित को इस साल मुंबई की कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी गई थी, लेकिन फैंस को ये नागवार गुजरा। मुंबई पूरे सीजन में सिर्फ 4 मैच जीतकर आखिरी स्थान पर रही। रोहित ने एक शतक और एक अर्धशतक समेत सर्वाधिक 417 रन बनाए। वानखेड़े स्टेडियम पर शुक्रवार को आखिरी लीग मैच में दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। 

रोहित के फ्यूचर प्लान पर बाउचर का बयान

बाउचर ने मुंबई की इस सीजन में 10वीं हार के बाद कहा- 

Advertisement

ईमानदारी से कहूं तो रोहित के भविष्य को लेकर ज्यादा बात नहीं हुई है। मैंने कल रात या उससे पहले उनसे बात की थी। ये इस सीजन की समीक्षा को लेकर थी। मैंने कहा कि रोहित शर्मा के लिए आगे क्या है तो उन्होंने कहा कि T20 वर्ल्ड कप। यही परफेक्ट है। मैं उनके भविष्य को लेकर इतना ही जानना चाहता था। मेरे हिसाब से वो अपनी तकदीर के खुद मालिक हैं। अगले सीजन से पहले बड़ी नीलामी है। कोई नहीं जानता कि क्या होगा।

रोहित के लिए IPL 2024 सीजन दो टुकड़ों में बंटा रहा

बाउचर ने कहा कि रोहित के लिए ये सीजन दो टुकड़ों में बंटा रहा और मुंबई के लिए सर्वाधिक रन बनाने के बावजूद वो नतीजे से निराश होंगे। उन्होंने कहा- 

Advertisement

उनके लिए ये सीजन दो हिस्सों में रहा। शुरुआत बहुत अच्छी रही और उन्होंने चेन्नई के खिलाफ शतक भी बनाया। हमें लगा कि वो पूरे सीजन में इस लय को कायम रखेगा, लेकिन T20 प्रारूप ऐसा ही होता है। रोहित से पूछेंगे तो वो यही कहेंगे कि औसत प्रदर्शन रहा, खासकर जिस तरह से उन्होंने शुरुआत की थी, उसे देखते हुए।

दरअसल हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने के बाद से मुंबई इंडियंस में सब कुछ ठीक न होने की खबरें सामने आईं। वहीं ये भी चर्चे हैं कि रोहित शर्मा अगले सीजन मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं रहेंगे। 

ये भी पढ़ें- ‘हार्दिक के लिए बुरा लग रहा है…’ फैंस की ट्रोलिंग पर मुंबई इंडियंस के कोच बाउचर ने तोड़ी चुप्पी

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 18 May 2024 at 23:01 IST