खुद को बुमराह से बेहतर बता रहा था 12वीं में पढ़ने वाला मफाका, IPL में हुई ऐसी कुटाई कि याद आ गई नानी
17 साल के क्वेना मफाका का मुंबई इंडियंस के लिए बेहद खराब IPL डेब्यू हुआ है। कभी खुद को बुमराह से बेहतर बताने वाले मफाका की IPL में जमकर कुटाई हुई है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2024: अब तक स्कूली पढ़ाई भी पूरी न करने वाले और 17 साल की उम्र में खुद को भारतीय दिग्गज बॉलर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से बेहतर बताने वाले खिलाड़ी क्वेना मफाका (Kwena Maphaka) का IPL में खौफनाक डेब्यू हुआ है। नाबालिग मफाका (Mphaka) की IPL में ऐसी कुटाई हुई है कि उनके होश ठिकाने आ गए हैं।
श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की जगह मुंबई इंडियंस टीम में शामिल किए गए 17 साल के क्वेना मफाका ने बुधवार, 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ IPL का पहला मैच खेला, लेकिन ये उनके लिए बहुत खराब रहा। इस साल जनवरी-फरवरी में खेले गए 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप में घातक गेंदबाजी के साथ सनसनी मचाने वाले साउथ अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मफाका की IPL के पहले ही मैच में जमकर पिटाई हुई। अंडर-19 वर्ल्ड कप में गेंद के साथ तहलका मचाने वाले मफाका की IPL की शुरुआत बेहद भयानक हुई है। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने आड़े हाथों लिया।
SRH के बल्लेबाजों ने लगाई मफाका की क्लास
17 साल के मफाका ने बुधवार को मुंबई इंडियंस के लिए IPL डेब्यू किया। वो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पारी का पहला ओवर फेंकने आए। इस ओवर में उन्होंने 7 रन दिए, लेकिन अपने दूसरे ओवर में SRH के बल्लेबाजों ने उनकी बैंड बजा दी। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने मफाका को आड़े हाथों लिया और ओवर में 2 छक्कों और 2 चौकों के साथ 22 रन बना दिए। इतना ही नहीं अपने कुल 4 ओवरों में मफाका ने 66 रन लुटाए और वो सबसे खर्चीले साबित हुए।
Advertisement
खुद को बताया था बुमराह से बेहतर
बता दें कि मफाका 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के स्टार बॉलर रहे थे। उन्होंने घातक गेंदबाजी के दम पर कुल 21 विकेट चटकाए थे, जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। 12वीं में पढ़ने वाले मफाका ने अवॉर्ड लेने के दौरान खुद को दुनिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह से बेहतर बताया था।