अपडेटेड 31 March 2025 at 21:22 IST

1.5 करोड़ पर 30 लाख वाला खिलाड़ी पड़ा भारी, IPL करियर की पहली गेंद पर ही कोलकाता कैप्टन की गिल्लियां बिखेरी; VIDEO

मुंबई इंडियंस की ओर से अश्विनी कुमार को केकेआर के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला। अपनी IPL डेब्यू गेंद पर उन्होंने कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट किया।

Follow : Google News Icon  
Mumbai Indians Debutant Ashwani Kumar take 4 wickets against KKR make Ajinkya Rahane Out
Mumbai Indians Debutant Ashwani Kumar take 4 wickets against KKR make Ajinkya Rahane Out | Image: IPLT20.com/ BCCI

MI vs KKR, IPL 2025: आईपीएल 2025 का 12वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और कोलकाता की पूरी टीम 16.2 ओवर में 116 रनों पर सिमट गई। इस मैच में मुंबई इंडियंस की ओर से एक 24 साल के खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका दिया गया और जैसे ही इस खिलाड़ी के हाथ में गेंद आई, धमाका हो गया।

मुंबई इंडियंस की ओर से 24 साल के अश्विनी कुमार (Ashwini Kumar) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला। अपनी आईपीएल डेब्यू गेंद पर उन्होंने कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया और मुकाबले में कुछ 4 विकेट अपने नाम किए।

अश्विनी कुमार ने 4 विकेट चटकाए

मुंबई इंडियंस ने 30 लाख की बेस प्राइज में अश्विनी कुमार को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में खरीदा था। इसके बाद मुंबई ने शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद तीसरे मैच में अश्विनी कुमार को डेब्यू (Ashwini Kumar Debut) करने का मौका दिया। अश्विनी कुमार ने अपनी टीम को निराश नहीं किया और केकेआर के खिलाफ मैच में 3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 4 अहम विकेट अपने नाम किए।

अश्विनी ने पहली गेंद पर रहाणे को भेजा पवेलियन

अश्विनी कुमार ने अपने आईपीएल करियर की पहली गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट किया। उसके बाद केकेआर के शानदार फिनिशर रिंकू सिंह को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद अश्विनी के दो और शिकार किए जिसमें आंद्रे रसल और मनीष पांडे को आउट किया। उनके इस उम्दा खेल को देखकर टीम की मालकिन नीता अंबानी काफी खुश नजर आईं।

Advertisement

गेंदबाजी के साथ-साथ अश्विनी कुमार ने फील्डिंग में भी अपना दम दिखाया। उन्होंने केकेआर के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का कैच लपका। अश्विनी कुमार को मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था और उन्होंने 1,5 करोड़ के खिलाड़ी और कप्तान को अपनी पहली ही गेंद पर धाराशाई कर दिया। ये खिलाड़ी डेथ ओवर का स्पेशलिस्ट माना जाता है। अश्विनी ने 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए डेब्यू करते हुए अब तक 4 टी20 मैचों में 3 विकेट हासिल किए हैं। 

ये भी पढ़ें- MI vs KKR: प्लेइंग 11 से रोहित शर्मा आउट तो फैंस में मची खलबली, इंपैक्ट प्लेयर के जरिए कहीं खेला तो नहीं हो रहा?

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 31 March 2025 at 21:22 IST