IPL 2024: तो इसलिए नहीं हुई हार्दिक पांड्या की हूटिंग, मुंबई इंडियंस की ये तरकीब आई काम

मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 सीजन में जीत का खाता खोल लिया है। जीत के साथ एक और अच्छी चीज ये हुई कि इस बार कप्तान हार्दिक को नारेबाजी का शिकार नहीं होना पड़ा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hardik Pandya After Mumbai Indians First Win in IPL 2024
वानखेड़े में नहीं हुई मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की हूटिंग | Image: IPL

IPL 2024: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और कप्तान हार्दिक पांड्या ने आखिरकार चैन की सांस ली है। मुंबई ने IPL के मौजूदा सीजन में जीत का खाता खोल लिया है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर IPL 2024 का पहला मैच जीता है। 

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस के लिए एक और अच्छी चीज ये हुई है कि हार्दिक पांड्या को फैंस की हूटिंग का सामना नहीं करना पड़ा। मुंबई अपने होम ग्राउंड वानखेड़े पर ये मैच खेल रही थी, लेकिन इस बार स्टेडियम में हार्दिक के खिलाफ नारेबाजी नहीं हुई। इसके पीछे का कारण भी सामने आया है। दरअसल मुंबई इंडियंस ने एक जबरदस्त तरकीब अपनाई थी, जो काम कर गई। हार्दिक इतने खुश दिखे कि उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी ली। 

स्टेडियम में आधे से ज्यादा फैंस बच्चे

दरअसल मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच रविवार, 7 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया मैच बेहद खास रहा। ये मैच मुंबई इंडियंस के खास अभियान एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल यानि ESA का हिस्सा रहा। ESA अभियान के तहत मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की ओर से 200 स्पेशल चाइल्ड समेत 18 हजार बच्चों को ये मैच दिखाया गया। 

Advertisement

बता दें कि रिलायंस फाउंडेशन की ओर से एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर अभियान चलाया जा रहा है, जिसके फाउंडर नीता अंबानी और मुकेश अंबानी हैं। मुंबई के इस मैच में 18 हजार बच्चे मौजूद रहे, जबकि वानखेड़े में बैठने की क्षमता 33 हजार है। यानि आधे से ज्यादा सीटें तो बच्चों के लिए बुक रहीं। इन बच्चों ने मुंबई का जोश बढ़ाया। हार्दिक को भी उनका सपोर्ट मिला। ऐसे में हार्दिक के खिलाफ फैंस की नारेबाजी देखने को नहीं मिली। ये मैच भी मुंबई की झोली में आया और हार्दिक के लिए ये पल काफी खास था, क्योंकि मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में ये उनकी पहली जीत थी। 

ये भी पढ़ें- WC में जिसने तोड़ी बल्लेबाजों की रीढ़, अब बैसाखियों के सहारे चल रहा वो सूरमा; कही दिल छूने वाली बात

Advertisement
Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड