अपडेटेड 7 April 2024 at 22:11 IST

IPL 2024: मुंबई इंडियंस की पहली जीत पर हार्दिक गदगद, बताया वापसी करने में कैसे सफल रही टीम

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर IPL 2024 सीजन की पहली जीत दर्ज की है। कप्तान हार्दिक पांड्या टीम की इस जीत से काफी खुश हैं।

Follow : Google News Icon  
Hardik Pandya After Mumbai Indians First Won
मुंबई इंडियंस की सफल वापसी पर बोले कप्तान हार्दिक पांड्या | Image: IPL

Hardik Pandya on Mumbai Indians Success full Comeback: 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल की है। मुंबई ने अपने होम ग्राउंड वानखेड़े में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर सीजन का पहला मैच जीता है। टीम की इस जीत पर कप्तान हार्दिक पांड्या गदगद हैं।

हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद मुंबई इंडियंस की सफल वापसी पर बात की और इसके पीछे की कहानी बताई। उन्होंने बताया कि वो क्या चीज थी, जिससे मुंबई शानदार वापसी करने में कामयाब रही। 

प्यार और देखभाल से वापसी में सफलता

हार्दिक पांड्या ने सहानुभूति, प्यार और देखभाल के लिए मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे टीम लगातार तीन मैचों में हार के बाद वापसी करने में सफल रही। दरअसल मुंबई इंडियंस का रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को कप्तान नियुक्त करने का फैसला फैंस को नागवार गुजरा है। उन्होंने पहले तीन मैचों में लगातार हार्दिक के खिलाफ नारेबाजी की, लेकिन रविवार को ऐसा दिखाई नहीं दिया। 

Advertisement

हार्दिक ने मुंबई की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 29 रन से जीत के बाद कहा- 

हमें इस बीच काफी प्यार मिला और हमारी अच्छी तरह से देखभाल की गई। सभी जानते थे कि हम तीन मैच हार चुके हैं, लेकिन उन्हें हम पर भरोसा था कि हमें वापसी करने के लिए केवल एक जीत की जरूरत है और आज हमने शुरुआत कर दी। ये कड़ी मेहनत का नतीजा है। हमारी मानसिकता स्पष्ट थी और हमने ये सुनिश्चित किया कि हम खुद पर भरोसा बनाए रखें। 

शेफर्ड का जीत में अहम योगदान

Advertisement

मैच के बाद हार्दिक ने दमदार हिटर रोमारियो शेफर्ड की जमकर तारीफ की। हार्दिक ने कहा- 

रोमारियो ने जबरदस्त हिटिंग की। उन्होंने हमें मैच जिताया। मैच में जीत और हार का अंतर रोमारियो बने। मैं उन्हें पसंद करता हूं। उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है, वो भागते नहीं हैं।

बता दें कि रोमारियों शेफर्ड ने पारी के 20वें और आखिरी ओवर में 32 रन बनाए थे, जिसकी बदौलत मुंबई इंडियंस 234 के स्कोर पर पहुंचा था। अगर ये रन न बने होते तो शायद मुंबई मैच हार गई होती, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने भी लक्ष्य का पीछा करते हुए 205 रन बना लिए थे। 

ये भी पढ़ें- धोनी का जिक्र कर राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को किया बोल्ड, क्या है पूरा मामला?

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 7 April 2024 at 22:11 IST