MS धोनी ने पिस्टल से लगाया निशाना, मशीनगन भी चलाया; IPL 2026 के बीच NSG कैम्प पहुंचे ‘थाला’, कमांडोज से पूछा ये सवाल

MS Dhoni at NSG camp: IPL 2026 के बीच एमएस धोनी चेन्नई के NSG रीजनल हब पहुंचे। यहां उन्होंने कमांडोज के साथ पिस्टल और मशीनगन से शूटिंग प्रैक्टिस की। उन्होंने वहां मौजूद जवानों के साथ काफी वक्त बिताया।

Follow : Google News Icon  
MS Dhoni at NSG Camp
MS Dhoni at NSG Camp | Image: Social media

MS Dhoni at NSG Commando Training Center: पूर्व भारतीय कप्तान MS धोनी ने इस बार IPL में एक भी मुकाबला नहीं खेल सकें हैं। उन्हें काफ इंजरी के चलते टीम से बाहर रहना पड़ा है। हालांकि इस बीच उन्हें कई बार मैदान में प्रैक्टिस करते देखा गया, लेकिन टूर्नामेंट के मैच में वह नदारद रहे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की है। इसीलिए, फैन्स की नजरें हमेशा उन पर रहती हैं।

IPL 2026 के बीच एमएस धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार बैट की जगह हथियारों के साथ। IPL 2026 के बीच CSK के पूर्व कप्तान चेन्नई स्थित NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) रीजनल हब का दौरा किया, जहां उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। 

कमांडोज से पूछा- 'फिट लग रहा हूं ना' 

NSG सेंटर में एमएस धोनी ने कमांडोज के साथ शूटिंग प्रैक्टिस की और सबका दिल जीत लिया। धोनी ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में काफी सहज नजर आए। उन्होंने वहां मौजूद जवानों के साथ काफी वक्त बिताया। 

इसके बाद पिस्टल और मशीनगन से निशाना लगाते हुए उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सबसे मजेदार पल तो वो था जब धोनी ने खुद की तरफ इशारा करते हुए कमांडोज से पूछा, "फिट लग रहा हूं ना?" यह सुनकर सब हंस पड़े। 

Advertisement

लेफ्टिनेंट कर्नल हैं MS धोनी 

धोनी का सेना से लगाव किसी से छिपा नहीं है। साल 2011 में उन्हें मानद लेफ्टिनेंट कर्नल का रैंक मिला था। उसके बाद भी वे कई बार आर्मी की ट्रेनिंग में शामिल हो चुके हैं। NSG कैंप का यह दौरा भी उसी जुड़ाव को दिखाता है। 

उन्होंने वहां फिटनेस, ट्रेनिंग और शूटिंग की तकनीकों पर भी जवानों से बात की। NSG कैंप वाला यह वीडियो देखकर लगता है कि धोनी फिटनेस और मोटिवेशन के मामले में अभी भी कमाल के हैं।

Advertisement

IPL 2026 में अभी तक नहीं खेल पाए धोनी

इस IPL सीजन में धोनी अब तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं। शुरुआत में काफ स्ट्रेन की चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें आराम की सलाह दी गई। टीम ने उम्मीद जताई थी कि कुछ मैच बाद वे वापसी कर लेंगे, लेकिन चोट पूरी तरह ठीक होने में ज्यादा समय लग गया। 

हालांकि पिछले कुछ दिनों से वे मैदान पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे थे और टीम के साथ भी जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि फैन्स को उम्मीद है कि सोमवार 18 मई को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स का आखिरी होम मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धोनी खेल सकते हैं।

'आखिरी T20 चेन्नई में होगा' वाला बयान वायरल

पांच साल पहले 2021 में CSK की ट्रॉफी जीत के बाद धोनी ने कहा था कि उनका आखिरी T20 मैच चेन्नई में होगा। अब जब IPL 2026 का चेन्नई का आखिरी होम मैच आ गया है तो ये बयान फिर से चर्चा में है। पूरा क्रिकेट जगत और फैन्स भावुक माहौल में हैं। धोनी चाहे मैदान पर उतरें या न उतरें, उनकी मौजूदगी CSK के लिए हमेशा खास रही है। 

ये भी पढ़ें:  PM Modi in Norway: 43 साल बाद भारत को कोई प्रधानमंत्री पहुंचा नार्वे, PM मोदी का स्टोरे ने किया भव्य स्वागत, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल
 

Published By:
 Shashank Kumar
पब्लिश्ड