अपडेटेड 15 April 2024 at 08:30 IST

रोहित शर्मा के शतक पर भारी धोनी के 3 छक्के, मुंबई इंडियंस के खिलाफ CSK की जीत के 5 हीरो

CSK vs MI IPL 2024: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने MI को 20 रनों से हरा दिया। इस जीत में इन 5 खिलाड़ियों का अहम रोल रहा।

Follow : Google News Icon  
ms dhoni three sixes overshadowed Rohit Sharma
रोहित के शतक पर भारी धोनी के 3 छक्के | Image: ipl/bcci

CSK vs MI: कहते हैं 'जिंदगी लंबी नहीं बड़ी होनी चाहिए।' आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी (MS Dhoni) ने भी ये साबित कर दिया। माही ने 4 गेंदों में वो काम कर दिया जिसके कारण CSK ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 20 रनों से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार शतक जड़ा, लेकिन अंत में धोनी के 20 रन उनकी पारी पर पानी फेर दिए और मुंबई इंडियंस को इस सीजन में चौथी हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने MI को 20 रनों से हरा दिया। CSK की इस जीत में एमएस धोनी का सबसे बड़ा योगदान रहा। आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे माही ने सिर्फ 4 गेंदों पर तहलका मचा दिया। 500 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए पूर्व सीएसके कप्तान ने 20 रन बनाए जिसमें 3 छक्के शामिल हैं।

CSK की जीत में चमके ये 5 खिलाड़ी

एमएस धोनी: एक समय पर लग रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 190 रन से ज्यादा का आंकड़ा नहीं पार कर सकेगी, लेकिन अंतिम ओवर में धोनी बल्लेबाजी के लिए आए और माहौल बदल गया। वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। माही ने भी उन्हें निराश नहीं किया और सिर्फ 4 गेंद में 20 रन बनाकर सनसनी मचा दी। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के इस ओवर में धोनी ने 3 छक्के मारे और CSK को 200 रन के पार पहुंचा दिया।

मथीशा पथिराना: चेन्नई सुपर किंग्स के 'बेबी मलिंगा' कहे जाने वाले पथिराना ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज ने 4 विकेट लेकर CSK की जीत में अहम भूमिका निभाई। पथिराना ने ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रोमारियो शेफर्ड को पवेलियन की राह दिखाई।

Advertisement

ऋतुराज गायकवाड़: चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 40 गेंदों पर 69 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के जड़े।

शिवम दुबे: ऑलराउंडर शिवम दुबे आईपीएल 2024 में CSK के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हो रहे हैं। मिडिल ओवरों में वो अपनी धमाकेदार पारी से विरोधी टीम को मुसीबत में डाल देते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भी शिवम दुबे ने यही काम किया। बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज ने 38 गेंदों पर 66 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिसमें 10 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

Advertisement

तुषार देशपांडे: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में भारतीय तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने भी प्रभावित किया। CSK के बॉलर ने हाई स्कोरिंग मैच में सिर्फ 29 रन लुटाए और हार्दिक पांड्या का अहम विकेट चटकाया। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2024: 'स्टंप्स के पीछे एक शख्स है, जो…' CSK से हार के बाद हार्दिक ने धोनी पर क्या कहा?


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 15 April 2024 at 07:20 IST