अपडेटेड 17 April 2025 at 19:21 IST
दिल जीतना Dhoni से सीखे... व्हीलचेयर पर बैठी बूढ़ी फैन धोनी के साथ सेल्फी को थी परेशान, माही ने किया कुछ ऐसा वायरल हुआ VIDEO
CSK का अगला मैच MI के खिलाफ मुंबई में होना है। मुंबई आते वक्त एयरपोर्ट पर चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर फैंस का दिल खुशी से भर आया।
- खेल समाचार
- 3 min read

MS Dhoni, IPL 2025: 43 साल के महेंद्र सिंह धोनी आज भी जब मैदान पर आते हैं तो करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का सांसे थम जाती है और स्टेडियम में शोर मीटर रोज नए रिकॉर्ड्स बनाता है। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एक बार फिर से एमएस धोनी करते दुख रहे हैं क्योंकि ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी के फ्रैक्टर की वजह से पूरे आईपीएल सीजन से ही बाहर हो गए हैं।
आईपीएल में अलग-अलग जगहों पर मैच खेलने के लिए हर टीम को ट्रैवेल करना पड़ता है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है जिसके लिए सीएसके की टीम फ्लाइट से मुंबई आ रही थी तभी एयरपोर्ट पर एमएस धोनी ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर फैंस का दिल खुशी से भर आया।
धोनी ने बूढ़ी फैन का कुछ यूं बनाया दिन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है धोनी एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने जा रहे होते हैं। उनके चारो ओर सुरक्षा घेरा होता है ताकि कोई फैन या कोई भी उनतक न पहुंच सकें। इसी बीच एक बूढ़ी महिला व्हीलचेयर पर बैठी धोनी के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखती हैं। सिक्योरिटी गार्ड्स धोनी को घेरे हुए थे लेकिन धोनी ने अपनी इस फैन का दिल नहीं तोड़ा।
धोनी ने सिक्योरिटी घेरा तोड़कर खिंचवाई तस्वीर
धोनी सिक्योरिटी गार्ड का घेरा तोड़कर उस बूढ़ी फैन के पास जाते हैं और उनके हाथ से कैमरा लेकर सेल्फी कैमरा ऑन करने लग जाते हैं। सेल्फी लेने के लिए धोनी झुकते हैं और उनके साथ तस्वीर लेते हैं। धोनी अपनी ऐसी ही छोटी-छोटी हरकतों से फैंस का दिल जीतते आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस वीडियो को देखकर बस एक ही बात कह रहे हैं कि दिल जीतना है तो कोई धोनी से सीखे।
Advertisement
एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके की आईपीएल में वापसी
बात करें चेन्नई सुपर किंग्स की तो हाल ही में सीएसके ने एमएस धोनी की कप्तानी में एक बार फिर से सीजन में वापसी की है। सोमवार, 14 अप्रैल को चेन्नई का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ था जिसमें सीएसके ने लखनऊ कतो 5 विकेट से हरा दिया था। इस मैच में धोनी की स्टंपिंग, कैच और फिनिशर की भूमिका साफ देखने को मिली थी। अब सीएसके का अगला मुकाबला 20 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ है।
ये भी पढ़ें- MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद या मुंबई इंडियंस किसका पलड़ा भारी, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 17 April 2025 at 19:21 IST