MS Dhoni: स्पीड से छकाना चाहता था दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज, माही ने एक हाथ से जड़ा रॉकेट सिक्स

MS Dhoni Six: एमएस धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के सबसे तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर एक हाथ से अद्भुत छक्का लगाया।

Follow : Google News Icon  
MS Dhoni one hand six against delhi capitals Anrich Nortje
धोनी ने एक हाथ से जड़ा छक्का | Image: x

MS Dhoni One Hand Six: एक पुरानी कहावत है कि शेर भले ही बूढ़ा हो गया है, लेकिन शिकार करना नहीं भुला। ये कहावत CSK के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी पर बिल्कुल सटीक बैठती है। रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धोनी ने शानदार बल्लेबाजी कर करोड़ों फैंस का दिल एक बार फिर जीत लिया। इस मैच में भले ही जीत DC को मिली, लेकिन CSK फैंस को हार का गम बिल्कुल नहीं था।

आईपीएल 2024 में एमएस धोनी को पहली बार बल्लेबाजी के लिए मैदान में आते देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। माही ने भी समर्थकों को निराश नहीं किया और धमाकेदार बैटिंग की। CSK के पूर्व कप्तान ने 16 गेंदों पर 37 रनों की आक्रामक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के सबसे तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर एक हाथ से अद्भुत छक्का लगाया।

धोनी ने एक हाथ से जड़ा रॉकेट सिक्स

17वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे एमएस धोनी ने पहली गेंद पर ही चौका जड़कर स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। अगली गेंद पर खलील अहमद ने कैच छोड़कर माही को जीवनदान दे दिया। इसके बाद धोनी कहां रुकने वाले थे, उन्होंने महज 16 गेंद खेलकर फैंस का जोरदार मनोरंजन किया।

मैच भले ही चेन्नई सुपर किंग्स की पकड़ से दूर थी, लेकिन फैंस का ध्यान मुकाबले के नतीजे पर नहीं एमएस धोनी पर था। आखिरी ओवर में माही ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर धमाकेदार सिक्स लगाया। खास बात ये है कि धोनी ने ये कमाल सिर्फ एक हाथ से किया। 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर नॉर्खिया की लो फुलटॉस गेंद पर उन्होंने जोरदार हिट लगाया। धोनी ने जब लॉन्ग ऑन की दिशा में शॉट खेला तो बैट की ग्रिप से उनका एक हाथ छूट गया। हालांकि, उन्होंने शॉट को पूरा किया और पूरी ताकत झोंक दी। गेंद रॉकेट की रफ्तार से फैंस के पास पहुंची। धोनी का ये एक हाथ से सिक्स फैंस को बेहद पसंद आ रही है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

दिल्ली ने चेन्नई को 20 रनों से हराया

आखिरी ओवरों में धोनी ने भले ही धमाकेदार पारी खेलकर फैंस को खुश किया, लेकिन मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीता। DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए। कप्तान ऋषभ पंत ने 32 गेंदों पर 51 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में CSK 20 ओवर में सिर्फ 171 रन बना सकी और उन्हें 20 रन से हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की ये पहली हार थी वहीं दिल्ली ने आखिरकार जीत का खाता खोला। 

इसे भी पढ़ें: फिर बैटिंग करने आया धोनी, बहुत मारा...धागा खोल दिया, सिर्फ 16 गेंद खेलकर माही ने जीता ये खास अवॉर्ड

Advertisement


 

Published By :
Ritesh Kumar
पब्लिश्ड