अपडेटेड 6 April 2025 at 12:13 IST

दांव पर MS Dhoni की इज्जत! संन्यास नहीं लेकर खो रहे सम्मान? साथी खिलाड़ी ने दिखाई हिम्मत, लगाया सबसे बड़ा आरोप

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में MS Dhoni बल्लेबाजी करने तो आए लेकिन यकीन मानिए, एक पल के लिए भी ऐसा नहीं लगा कि धोनी ये मुकाबला जीता देंगे।

Follow : Google News Icon  
MS Dhoni losing respect he earned over the years should have retired in 2023 said manoj tiwari
दांव पर एमएस धोनी का मान और सम्मान | Image: BCCI/IPL

Manoj Tiwari on MS Dhoni: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की गाड़ी पटरी से उतर चुकी है। CSK ने टूर्नामेंट की शुरुआत तो शानदार की लेकिन उसके बाद लगातार 3 हार से ऋतुराज गायकवाड़ की टीम बिखरी हुई नजर आ रही है। अब आलम ये है कि जिस एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैंपियन बनाया, उनपर भी सवाल उठने लगे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में माही बल्लेबाजी करने तो आए लेकिन उनकी पूरी पारी संघर्षपूर्ण रही। यकीन मानिए, एक पल के लिए भी ऐसा नहीं लगा कि धोनी ये मुकाबला जीता देंगे। ये वही धोनी हैं जो कभी अनहोनी को होनी करने के लिए जाने जाते थे।

एमएस धोनी का उम्र भी अब उनके साथ नहीं है। वो अब 43 साल के हो चुके हैं और इसलिए उनसे वही पुरानी उम्मीदें पालना थोड़ी बेईमानी होगी। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि अगर उनमें अब 10 गेंदों पर 25 रन बनाने की काबिलियत नहीं बची है तो वो खेल क्यों रहे हैं? भले ही CSK फैंस को ये सवाल चुभेगी, मगर सच को जानते हुए भी उसपर अमल ना करना सही नहीं है। एमएस धोनी एक ऐसा नाम है, जिसकी आलोचना करने की हिम्मत सब में नहीं होती है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने ये हिम्मत दिखाई है।

दांव पर धोनी का मान-सम्मान

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया। क्रिकबज पर मैच का विश्लेषण करते हुए उन्होंने कहा कि माही अब अपना सम्मान खो रहे हैं।

मनोज तिवारी ने कहा, ''अगर मैं यहां थोड़ा सख्त हो रहा हूं तो मुझे माफ करें। एमएस धोनी को 2023 आईपीएल के बाद रिटायर हो जाना चाहिए था। यह उनका सबसे अच्छा समय था। पिछले दो साल से वो बिल्कुल पर्फॉर्म नहीं कर पाए हैं। इतने सालों में उन्होंने जो सम्मान अर्जित किया है, उसे वो खोते जा रहे हैं। देखिए चेन्नई के प्रशंसक किस तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सड़कों पर निकल रहे हैं और इंटरव्यू दे रहे हैं।''

8-10 ओवर बल्लेबाजी नहीं कर सकते धोनी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में जब एमएस धोनी नंबर-9 पर बल्लेबाजी करने आए तो तब कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने इस फैसले की आलोचना की थी। CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने तब बचाव में कहा कि घुटने की समस्या के कारण थाला 8-10 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं।

Advertisement

मनोज तिवारी ने पूछे कड़े सवाल

CSK कोच के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि फ्लेमिंग ने भी कहा कि धोनी 10 ओवर से ज्यादा बल्लेबाजीनहीं कर सकते। लेकिन मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि जब आप 20 ओवर से ज्यादा फील्डिंग कर सकते हैं, जहां आपको उठना-बैठना पड़ता है, कैच लेने के लिए डाइव लगाना पड़ता है, रनआउट करना पड़ता है। तब आपके घुटने में दर्द नहीं होता, लेकिन जब टीम को जीतने में मदद करने की बात आती है, तो आप 10 ओवर की बात करते हैं। सभी फैसले उनके इर्द-गिर्द लिए जा रहे हैं, लेकिन टीम के लिए कुछ भी काम नहीं कर रहा है। मुझे लगता है कि उन्हें एक कड़ा फैसला लेना चाहिए और उन्हें यह समझाना चाहिए कि यह काम नहीं कर रहा है और उन्हें चले जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: NZ vs PAK: खौफ का LIVE VIDEO... गेंद डालने ही वाला था गेंदबाज अचानक छाया अंधेरा; फिर जो हुआ जान कांप जाएंगे आप

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 6 April 2025 at 12:13 IST