अपडेटेड 16 April 2024 at 22:35 IST

भोजपुरी कमेंट्री में IPL देख रहे हैं एमएस धोनी, सुरेश रैना ने किया बड़ा खुलासा

IPL 2024 सीजन में एमएस धोनी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ गदर मचाया है। धोनी सिर्फ IPL खेल ही नहीं रहे, बल्कि कमेंट्री भी सुन रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Suresh Raina With MS Dhoni after IPL Match
भोजपुरी कमेंट्री में IPL देख रहे धोनी, सुरेश रैना ने किया खुलासा | Image: INSTAGRAM@chennaiipl

IPL 2024: क्रिकेट प्रेमी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। स्टेडियम में न पहुंच पाने वाले टीवी और ऑनलाइन IPL का मजा ले रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि फैंस को उनकी अपनी पसंदीदा भाषा में IPL की कमेंट्री सुनने को मिल रही है। 

IPL के डिजिटल ब्रॉडकास्टर जियो सिनेमा की ओर से फैंस के लिए पिछले साल शुरू की गई सुविधा इस बार भी देखने को मिल रही है। कहते हैं क्रिकेट सभी जंजीरों को तोड़कर देश को जोड़ता है। यहां भाषा कोई रुकावट नहीं है और जियो सिनेमा भी इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए फैंस को उनकी स्थानीय भाषा में IPL की कमेंट्री का आनंद उठाने की सुविधा दे रहा है और इन दिनों क्षेत्रीय भाषाओं में IPL की कमेंट्री सुर्खियां बटोर रही है।

पंजाबी, भोजपुरी, बंगाली, पंजाबी और अन्य भाषाओं में कितनी जबरदस्त कमेंट्री हो रही है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) भी इसके दीवाने हो गए हैं। धोनी (Dhoni) सबसे ज्यादा किस भाषा की कमेंट्री सुन रहे हैं, ये सामने आया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और टीम इंडिया (Team India) में धोनी (Dhoni) के टीममेट रहे सुरेश रैना (Suresh Raina) ने इस बारे में बड़ा खुलासा किया है। 

भोजपुरी कमेंट्री धोनी को आ रही पसंद

Advertisement

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और CSK में धोनी के साथ खेल चुके बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना IPL 2024 में जियो सिनेमा के लिए हिंदी कमेंट्री कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच सोमवार, 15 अप्रैल को खेले गए मुकाबले के दौरान रैना ने धोनी के बारे में बताया। दरअसल रैना ने CSK और मुंबई इंडियंस के मैच से पहले धोनी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान धोनी ने रैना से कमेंट्री के बारे में बात की। 

धोनी ने की भोजपुरी कमेंट्री की तारीफ 

Advertisement

RCB बनाम SRH के मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए सुरेश रैना ने बताया कि धोनी इस दौरान उनसे भोजपुरी कमेंट्री को लेकर चर्चा कर रहे थे। रैना ने कहा- 

धोनी कह रह थे कि बहुत गजबे कमेंट्री कर रहे हो भोजपुरिया में। मैंने कहा हरियाणवी भी अच्छी हो रही है। उन्होंने जियो सिनेमा की कमेंट्री पर पैनी नजर रखी है। सब सुन रहे होंगे, जहां बैठे होंगे। 

रैना ने इसके अलावा धोनी के पैर में दर्द के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रैक्टिस के दौरान मथीषा पथिराना का यॉर्कर लगने से वो थोड़ा दर्द महसूस कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें- IPL 2024: आवेश ने कर दी गुस्ताखी, कप्तान संजू सैमसन को ही दे डाली नसीहत; अब खुला राज

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 16 April 2024 at 22:35 IST