अपडेटेड 4 May 2024 at 18:32 IST
प्राइवेट प्लेन, न्यू लुक, धर्मशाला की वादियों में धोनी की ये एंट्री देख; अच्छे-अच्छे हीरो शरमा जाएं
MS Dhoni New Look Viral: जब आईपीएल के दौरान फैंस ने जब धोनी को लंबे बालों में चौके-छक्के लगाते देखा तो सभी को पुराना धोनी याद आ गया।
- खेल समाचार
- 2 min read

MS Dhoni New Look Viral: आईपीएल 2024 से पहले एमएस धोनी अपने लंबे बालों की वजह से सभी की चर्चा का विषय बन चुके थे। फिर जब आईपीएल के दौरान फैंस ने जब धोनी को लंबे बालों में चौके-छक्के लगाते देखा तो सभी को पुराना धोनी याद आ गया। धोनी ने आईपीएल 2024 में अपने फैंस के लिए एक बार फिर से अपने पुराने लुक को रिक्रिएट किया।
धोनी की टीम यानी चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला हिमाचल के धर्मशाला स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ है। पंजाब किंग्स के खिलाफ ही टीम का पिछला मुकाबला भी था जिसमें सीएसके को हार मिली थी।
हिमाचल की वादियों में धोनी दिखे नए अंदाज में
हिमाचल की वादियो में धोनी नए अंदाज में नजर आए। धोनी का ये लुक देखकर अच्छे-अच्छे हीरो शरमा जाएंगे। माही सीएसके की पिली जर्सी में बड़े बालों के साथ काफी स्मार्ट नजर आ रहे थे, जो न चाहते हुए भी फैंस के बीच चर्चा का बिषय बन गए हैं। सोशल मीडिया पर धोनी का ये वीडियो जमकर वायरल हो हुआ।
पिछले कुछ सीजन की तरह इस बार भी माही को निचले क्रम में ही बल्लेबाजी करते हुए देखा जा रहा है, लेकिन जब भी उन्हें मैदान में उतरने का मौका मिला है। वह अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हर किसी को दीवाना बना दे रहे हैं। जारी टूर्नामेंट में उन्होंने अबतक कुल 10 मैच खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 8 पारियों में 110.00 की औसत से 110 रन निकले हैं। इस दौरान वह महज एक बार आउट हुए हैं। बाकी मुकाबलों में वह अपनी टीम के लिए नाबाद ही ड्रेसिंग रूम में लौटे हैं। आईपीएल 2024 में धोनी 229.16 की स्ट्राइक रेट से रन ठोक रहे हैं।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 4 May 2024 at 18:32 IST