अपडेटेड 15 April 2024 at 17:29 IST

IPL 2024: छक्कों की बरसात के बाद धोनी ने जीता नन्हीं फैन का दिल, जाते-जाते दे दिया खास गिफ्ट; VIDEO

एमएस धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL मैच में बल्ले के साथ तहलका मचाया और इसके बाद ड्रेसिंग रूम में जाते वक्त एक नन्हीं फैन को खास गिफ्ट दिया।

Follow : Google News Icon  
MS Dhoni handed over the match ball to a young fan
धोनी ने नन्हीं फैन को गिफ्ट में दी मैच बॉल | Image: Jiocinema

IPL 2024: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni), क्रिकेट की दुनिया का वो नाम, जिसके चाहने वाले कभी खाली हाथ नहीं लौटे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच रविवार को वानखेड़े (Wankhede) के मैदान पर यही हुआ। धोनी (Dhoni) को देखने आए उनके फैंस को जबरदस्त एंटरटेनमेंट देखने को मिला। 

धोनी (Dhoni) ने बेशक मैच की 4 गेंदें खेलीं, लेकिन इन 4 गेंदों पर माही (Mahi) ने अपने फैंस को शतक वाला मजा दिया। दरअसल धोनी ने 4 गेंदों पर ताबड़तोड़ 20 रन बनाए। धोनी ने झन्नाटेदार छक्कों से ऐसा गदर मचाया कि फैंस झूम उठे, हालांकि धोनी यहीं नहीं रुके, उन्होंने इस शानदार पारी के बाद ड्रेसिंग रूम लौटते हुए एक युवा फैन का दिल जीत लिया। दरअसल धोनी ने जाते-जाते एक नन्हें फैन को खास गिफ्ट दिया और उसका दिन बना दिया। 

धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं धोनी ने 20वें और आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या को लगातार 3 छक्के जड़े। इसके बाद वो ड्रेसिंग रूम लौट रहे थे। सीढ़ियां चढ़ते वक्त उनकी एक नन्हीं फैन धोनी से हाथ मिलाना चाह रही थी, लेकिन माही ने उसे एक गिफ्ट दे दिया। दरअसल धोनी ने इस नन्हीं फैन को मैच बॉल दे दी, जिसे पाकर वो बेहद खुश नजर आई। 

धोनी के इस गेस्चर की हर कोई तारीफ कर रहा है, हालांकि ये कोई नहीं बात नहीं है कि धोनी ने अपने फैंस के लिए इस तरह बर्ताव किया हो और उनका दिल जीता हो। 

Advertisement

CSK-MI के मैच का लेखा-जोखा

चेन्नई और मुंबई के बीच हुए इस हाईस्कोरिंग मैच की बात करें तो इसे CSK ने अपने नाम किया। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे के तूफानी अर्धशतकों और धोनी की 20 रन की विस्फोटक पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई को 207 रन का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में मुंबई ने पूरी जान लगाई। यहां तक कि रोहित शर्मा ने शतक जड़ा, लेकिन फिर भी मुंबई 20 रन से पीछे रह गई। रोहित का नाबाद शतक भी मुंबई को जिता नहीं पाया और IPL में ये पहली बार हुआ कि रोहित नाबाद रहे और मुंबई मैच हार गई। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- चुनाव प्रचार के दौरान क्रिकेट के मैदान पर उतरे अनुराग ठाकुर, अपने ही सांसद राजू बिस्ता को नहीं बख्शा

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 15 April 2024 at 17:24 IST