IPL 2026 : 44 साल के MS Dhoni ने लूट ली महफिल, नेट प्रैक्टिस के दौरान करने लगे डांस, Video Viral

MS Dhoni ने CSK की IPL 2026 नेट प्रैक्टिस में कमाल कर दिया। वाइड गेंद पर अंपायर स्टाइल में हाथ फैलाते हुए उन्होंने मजेदार डांस मूव्स किए, जिससे टीममेट्स हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। CSK ने इसका वीडियो शेयर किया किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
MS Dhoni
MS Dhoni | Image: Screengrab/X/@ChennaiIPL

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2026 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम का पहला प्रैक्टिस कैंप हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में चल रही है, जहां महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ समेत कई खिलाड़ी शामिल हुए हैं। प्रैक्टिस के दौरान 44 साल के धोनी ने एक बार फिर अपनी प्लेफुल पर्सनैलिटी से सबका दिल जीत लिया।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों के प्रैक्टिस कैंप में एमएस धोनी पर सबकी निगाहें टिकी रहीं। IPL 2026 सीजन के दौरान धोनी फैंस एक बार फिर 'थाला मैजिक' देखने के लिए उत्सुक होंगे। महेंद्र सिंह धोनी प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहा रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वो वाइड जेस्चर का इशारा करते हुए मस्ती भरा डांस कर रहे हैं।

नेट प्रैक्टिस के दौरान नेट बॉलर ने गेंद फेंकी, जो काफी वाइड निकली। धोनी ने इसे देखते ही अंपायर की तरह हाथ फैलाकर वाइड का इशारा किया, लेकिन उन्होंने इसे सामान्य तरीके से नहीं किया। बल्कि मजेदार डांस मूव्स के साथ सिग्नल दिया, जिससे आसपास खड़े टीममेट्स और सपोर्ट स्टाफ हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

पॉजिटिव माहौल बनाने की कोशिश

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस पल को कैप्चर करके सोशल मीडिया पर शेयर किया और वीडियो तेजी से वायरल हो गया। फैंस इसे 'थाला मैजिक' कह रहे हैं। धोनी का यह हल्का-फुल्का अंदाज टीम में पॉजिटिव माहौल बना रहा है, खासकर पिछले सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद। IPL 2025 में CSK पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहा था, जहां ऋतुराज गायकवाड़ की सीजन-एंडिंग इंजरी के बाद धोनी ने टीम लीड की थी, लेकिन रिजल्ट्स नहीं सुधरे।

Advertisement

अब IPL 2026 के लिए टीम नई उम्मीदों के साथ तैयार हो रही है। कैंप में सरफराज खान, राहुल चाहर, मुकेश चौधरी, आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे स्टार्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की वजह से बाद में जॉइन करेंगे। IPL 2026 का सीजन 28 मार्च से शुरू होकर 31 मई तक चलेगा, हालांकि शेड्यूल अभी ऑफिशियल नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: 'ना करें जनाब, ना करें...', भारत की जीत से बौखलाया पाकिस्तानी होस्ट, Live शो में फोड़ डाली स्टूडियो की LED

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड