IPL से संन्यास की खबरों के बीच धोनी ने मचाई खलबली, नई टीम बनाने का कर दिया ऐलान; वायरल हो रहा पोस्ट

5 बार की चैंपियन CSK का मौजूदा IPL में सफर खत्म हो गया है। वो प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है। इसके बाद से ही धोनी के IPL करियर को लेकर चर्चे जोरों पर हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
ms dhoni created bustle with one of his post amidst the news of his retirement from ipl
IPL से संन्यास की खबरों के बीच धोनी के इस पोस्ट ने मचाई खलबली | Image: IPL

IPL 2024: दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग IPL में एमएस धोनी (MS Dhoni) के भविष्य को लेकर इस वक्त चर्चा जोरों पर है। धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस बार प्लेऑफ (Playoff) में नहीं जा पाई है और लीग चरण से ही बाहर हो गई है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या धोनी (Dhoni) अगला IPL सीजन खेलेंगे या नहीं? 

IPL से संन्यासों की खबरों के बीच धोनी (Dhoni) ने खलबली मचा डाली है। अपने पुराने अंदाज को फॉलो करते हुए एक बार फिर धोनी (Dhoni) ने अपने अगले कदम को लेकर सभी को सस्पेंस में डाल दिया है। धोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जो मिनटों में वायरल हो गया है। माही ने इस पोस्ट में नई टीम बनाने की बात कही है। धोनी ने लिखा- 

छलांग लगाने का समय। ये वो करने का समय है जो मायने रखता है। मैं अपनी टीम शुरू कर रहा हूं। 

अब आप सोच रहे होंगे कि एमएस धोनी (MS Dhoni) के इस पोस्ट का क्या मतलब है? क्या वो अपनी खुद की IPL टीम शुरू कर रहे हैं या किसी टीम में कोच के रूप में शामिल हो रहे हैं? मगर सच बताएं तो अभी हम सिर्फ आपकी तरह ही अनुमान लगा सकते हैं। कुछ पक्का नहीं कहा जा सकता।

अचानक बड़े फैसला लेना धोनी का ट्रेंड

Advertisement

ये कोई नई बात नहीं है कि धोनी ने इस तरह अचानक सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपने फैंस को सकते में डाला है। वो इससे पहले कई बार ऐसा कर चुके हैं। सबसे ताजा उदारहरण CSK की कप्तानी छोड़ना है। दरअसल धोनी ने IPL 2024 सीजन की शुरुआत से ठीक पहले उन्होंने कहा था कि वो इस सीजन नए रोल में नजर आएंगे।

धोनी के इस पोस्ट के बाद से हलचल बढ़ गई थी, सब ये जानना चाहते थे कि आखिर धोनी क्या करने वाले हैं और इसका खुलासा तब हुआ जब IPL की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान कैप्टन मीट में धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ CSK का प्रतिनिधित्व करते दिखे। इतना नहीं धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए भी यही तरीका अपनाया था। धोनी ने अचानक एक पोस्ट में संन्यास लेने का ऐलान किया था। 

Advertisement

बता दें कि एमएस धोनी इस वक्त 42 साल के हैं और अगले साल वो 43 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उम्मीद कम है कि वो बतौर खिलाड़ी IPL खेलते हुए नजर आएं। लिहाजा उनके IPL से संन्यास की खबरें सुर्खियों में हैं। इस बीच अब धोनी ने अपने इस पोस्ट से सबको और ज्यादा सस्पेंस में डाल दिया है। 

एमएस धोनी का IPL करियर

भारत और IPL के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने 264 मैच खेले हैं, जो रिकॉर्ड है। अब तक IPL में इतने मैच किसी खिलाड़ी ने नहीं खेले हैं। धोनी के नाम 5243 रन दर्ज हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। इतना ही नहीं धोनी ने बतौर कप्तान CSK को 5 बार IPL खिताब जिताया है। 

ये भी पढ़ें- नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोहली की सुरक्षा को खतरा! 4 आतंकी अरेस्ट, RCB ने रद्द किया प्रैक्टिस सेशन

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड