देश से बढ़कर कुछ नहीं... CSK की प्रैक्टिस छोड़ धोनी ने जवानों के साथ किया कुछ ऐसा, VIDEO छू लेगा दिल

एक ओर जहां ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई अपने अगले मैच की तैयारियों में व्यस्त है तो वहीं दूसरी ओर माही ने ऐसी चीज की है जिसने फैंस का दिन बना दिया।

Follow : Google News Icon  
MS Dhoni on IPL Retirement
MS Dhoni on IPL Retirement | Image: @ChennaiIPL

MS Dhoni: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मुकाबला जीतकर विजयी रथ की शुरुआत कर दी। एक ओर जहां ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई टीम अपने अगले मुकाबले की तैयारियों में व्यस्त है तो वहीं दूसरी ओर माही ने एक बार फिर ऐसी चीज की है जिसने फैंस का दिन बना दिया।

एमएस धोनी का देश के लिए प्रेम जगजाहिर है। धोनी ने कई मौकों पर देश के जवानों के लिए अपना प्रेम भी जाहिर किया है। 28 मार्च को आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले धोनी प्रैक्टिस मैच को छोड़कर CISF के जवानों से मिलने पहुंचे जहां उन्होंने जवानों के साथ कुछ समय बिताया।

CISF के इवेंट में पहुंचे धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त चेन्नई में हैं। सीएसके का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ है। इस बड़े मैच की तैयारी के लिए जहां चेन्नई के खिलाड़ी पूरा जोर लगा रहे हैं तो वहीं एमएस धोनी CISF के एक इवेंट में पहुंचे। धोनी ने अपनी बिजी शेड्यूल से समय निकाला और प्रैक्टिस सेशन को बीच में ही छोड़कर उस कार्यक्रम का रुख किया।

CSK की प्रैक्टिस वाली जर्सी पहने दिखे धोनी

CISF के इस इवेंट में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की प्रैक्टिस वाली जर्सी पहने ही दिखे। इस इवेंट के दौरान धोनी ने कहा कि जब उन्हें CISF की ओर से इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिला तो उन्होंने कह दिया था कि IPL की व्यस्तता के बीच उन्हें जितना भी वक्त मिलेगा, वो इसमें जरूर शामिल होंगे। इसलिए जैसे ही उन्हें वक्त मिला, वो प्रैक्टिस ड्रेस पहने ही उस इवेंट में पहुंच गए। धोनी के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत

बात करें चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2025 प्रदर्शन की तो टीम ने शुरुआत अच्छी की है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में एमएस धोनी बैटिंग के लिए आए पर फैंस को उनके बल्ले से न तो रन देखने को मिले और न ही कोई शॉट क्योंकि रचिन रविंद्र ने चौका लगाकर सीएसके को जीत दिला दी थी। अब 28 मार्च को सीएसके का मुकाबला आरसीबी के खिलाफ चेन्नई में होने वाला है।

ये भी पढ़ें- KKR vs RR: धोनी, कोहली के बाद अब रियान पराग के फैन ने ग्राउंड में मारी एंट्री, राजस्थान कप्तान भी हो गए हैरान!

Advertisement
Published By :
Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड