Advertisement

Updated April 20th, 2024 at 15:04 IST

360 डिग्री सिक्स, DRS और 100 डेसीबल के शोर में माही-माही...IPL में सबकुछ बदला बस नहीं बदले तो धोनी

2008 में आईपीएल शुरू हुआ। तब से लेकर अब तक सब कुछ बदल गया। आईपीएल का फॉर्मेट बदला। लीग के चेयरमैन बदले।

Reported by: Ankur Shrivastava
Mahendra Singh Dhoni
Mahendra Singh Dhoni | Image:Photo- https://www.iplt20.com/
Advertisement

LSG vs CSK Inside Story: 2008 में आईपीएल शुरू हुआ। तब से लेकर अब तक सब कुछ बदल गया। आईपीएल का फॉर्मेट बदला। लीग के चेयरमैन बदले। टीमें बदलीं। टीमों के खिलाड़ी बदले। कोच बदले। कप्तान बदले। नई टीमें आईं, नए नीयम आए, यहां तक की कई टीमों के मालिक तक बदल गए। लेकिन ये सोचकर ताज्जुब होता है कि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) नहीं बदले। धोनी की सोच नहीं बदली, खेलने का तरीका नहीं बदला, शॉट सलेक्शन नहीं बदला, अपंयार के फैसले को परखने की बारीकी नहीं बदली और डंके की चोट पर कह सकते हैं ये खिलाड़ी नहीं बदला।  

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच आईपीएल 2024 का 34वां मुकाबला खेला गया। केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। चेन्नई पहले बल्लेबाजी करने आई। सीएसके के फैंस के लिए ये मैच और भी खास इसलिए बन गया क्योंकि उन्‍होंने अपने स्‍टार खिलाड़ी धोनी की झन्नाटेदार बैटिंग देखी।

Advertisement
Photo- https://www.iplt20.com/

18वें ओवर में धोनी जैसे ही बैटिंग के लिए आए लखनऊ का एकाना स्‍टेडियम, चेन्नई के चेपौक ग्राउंड में बदल गया। ऐसा लग रहा था कि सीएसके की टीम अपने होम ग्राउंड पर मैच खेल रही है। चारो तरफ सिर्फ धोनी-धोनी के नारे थे। हर कोई उन्हें देखना चाह रहा था और धोनी ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। उन्‍होंने 311 की स्‍ट्राइक रेट से खेलते हुए 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 9 गेंद में 28 रन बना दिए। हालांकि मैच लखनऊ ने जीता लेकिन धोनी का 360 डिग्री शॉट देखने लायक था।

Photo- https://www.iplt20.com/

धोनी ने लगाया 360 डिग्री सिक्‍स, लगा कितना क्रिकेट बाकी है

Advertisement

एमएस धोनी मैच के 18वें ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए आए। उसके अगले ओवर में उनके सामने मोहसिन खान थे जोकि काफी शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। धोनी ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और उनके ओवर में भी पीछे की तरफ एक शानदार 360 डिग्री शॉट (360 degree shot) खेला और उन्हें उस गेंद पर छक्का जड़ा। अमूमन धोनी ऐसे शॉट नहीं खेलते हैं, लेकिन ये शॉट देखकर हर किसी को ऐसा लगा कि धोनी के अंदर अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है।

धोनी के फिनिशिंग टच  का जवाब नहीं

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस मैच में काफी धीमी गति से आगे बढ़ रही थी। हर किसी को इंतजार था कि कब एमएस धोनी बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे और टीम के लिए पारी फिनिश करेंगे। जैसे ही चेन्नई का छठा विकेट मोईन अली के रूप में गिरा धोनी मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। उस वक्त तक जैसी चेन्नई की बल्लेबाजी चल रही थी ऐसा लग रहा था कि वह 160 के आस-पास स्कोर बनाएंगे, लेकिन धोनी ने फिनिशिंग टच ने देकर टीम को 175 के पार पहुंचा दिया।

Advertisement
Photo- https://www.iplt20.com/

DRS फिर बना 'धोनी रिव्यू सिस्टम'

अपनी तूफानी पारी के दौरान धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि डीआरएस लेने में भी उनका कोई सानी नहीं है। धोनी ने अपनी इनिंग्स के दौरान वाइड बॉल को लेकर रिव्यू लिया, जो सफल रहा। पूरा वाकया सीएसके की पारी के 19वें ओवर में हुआ। उस ओवर में मोहसिन खान की पहली गेंद वाइड रही। मोहसिन ने इसके बाद अगली गेंद भी ऑफ-स्टम्प के काफी बाहर फेंकी, हालांकि इस बार मैदानी अंपायर ने वाइड नहीं दिया।

Advertisement
Photo- https://www.iplt20.com/

ऐसे में धोनी ने रिव्यू लेने का फैसला किया। तीसरे अंपायर ब्रूस ऑक्सनफोर्ड रिप्ले देखने के बाद इस नतीजे पर पहुंचे कि गेंद लाइन के बाहर है और उन्होंने इसे वाइड करार दिया। रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद लाइन के ठीक बाहर थी और धोनी तब मिडिल स्टम्प का गार्ड ले रहे थे। यानी डीआरएस फिर धोनी रिव्यू सिस्टम सबित हुआ।

इसे भी पढ़ें- कहीं सच ना हो जाए रोहित शर्मा की 'वो' भविष्यवाणी! दिनेश कार्तिक ने बता दिया 'बंदे में है दम'

Advertisement

Published April 20th, 2024 at 11:27 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo