MI vs SRH: रायन रिकल्टन का वानखेड़े में तूफान, MI के लिए जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज शतक

MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मैच में बुधवार, 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। इस मैच में मुंबई के रियान रिकल्टन ने तूफानी अंदाज में शतक ठोका है।

Follow : Google News Icon  
Ryan Rickelton
MI vs SRH: रायन रिकल्टन का वानखेड़े में तूफान | Image: IPL

MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 41वां मैच बुधवार, 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। 

इस मैच में मुंबई के सलामी बल्लेबाज रियान रिकल्टन ने 44 गेंद में शतक पूरा करके एक नया इतिहास रच दिया है। जी हां, रियान रिकल्टन IPL के इतिहास में MI के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में हासिल किया।

रिकल्टन का MI के लिए सबसे तेज शतक

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 44 गेंदों में तूफानी अंदाज में शतक लगाते ही रियान रिकल्टन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपनी 100 रन की पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए।

रियान रिकल्टन ने इसी के साथ सनथ जयसूर्या और तिलक वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इन दोनों ने मुंबई इंडियंस के लिए 45 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी। आपको बता दें कि रिकल्टन मुंबई इंडियंस के ऐसे तीसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस सीजन शतकीय पारी खेली है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे तेज शतक

  • 44 गेंद - रायन रिकल्टन (बनाम SRH)
  • 45 गेंद - सनथ जयसूर्या (बनाम CSK)
  • 45 गेंद - तिलक वर्मा (बनाम GT)
  • 47 गेंद - कैमरून ग्रीन (बनाम SRH)

रियान रिकल्टन की शानदार वापसी

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रियान रिकल्टन ने शानदार वापसी की है। इससे पहले उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 81 रनों की पारी खेली थी, लेकिन उसके बाद फ्लॉप रहे। फ्लॉप होने की वजह से उन्हें बाहर का रास्ता देखना पड़ा। मगर आग सनराइजर्स हैदराबाद  के खिलाफ शानदार वापसी की है। 

Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड