MI vs KKR: मुंबई इंडियंस की भिड़ंत टेबल टॉपर्स केकेआर से, जानें कोलकाता और मुंबई का रिकॉर्ड

MI vs KKR: आईपीएल 2024 का 51वां मुकाबला श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबी इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

Follow : Google News Icon  
MI vs KKR Get to know all details
MI vs KKR Get to know all details | Image: BCCI

MI vs KKR: आईपीएल 2024 का 51वां मुकाबला श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबी इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।  

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। मुंबई ने अब तक सीजन में 10 मुकाबले खेले हैं जिनमें से मुंबई को सिर्फ तीन मैचों में जीत और बाकी सात मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबी इंडियंस इस वक्त पॉइंट टेबल पर 9वें स्थान पर है। वहीं बात करें कोलकाता नाइट राइडर्स की तो केकेआर ने अब तक सीजन में 9 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से टीम ने 6 मैचों में जीत और 3 में हार का सामना किया है। केकेआर पॉइंट टेबल पर 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड, पॉसिबल प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और क्या है मुंबई में मौसम का हाल?

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई ने अपने पिछले पांच मैचों में से एक में जीत हासिल की है, जबकि कोलकाता ने अपने पिछले पांच मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। मुंबई और कोलकाता ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 32 आईपीएल मैच खेले हैं। एमआई ने 23 और केकेआर ने नौ मैच जीते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह (इम्पैक्ट सब: नमन धीर)।

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती। (इम्पैक्ट सब: अंगकृष रघुवंशी)।

मुंबई की वानखेड़े पिच का हाल ?

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच की बात की जाए तो यहां पर तेज गेंदबाजों को हल्की सी सीम मूवमेंट मिल सकती है। यानी पेसर्स को शुरुआती कुछ वक्त में मदद मिल सकती है। हालांकि मैदान छोटा होने के कारण बल्लेबाजों को काफी रन बनाने में मदद मिलती है। यहां की पिच सपाट है और रन खूब बनते हैं। साथ ही उछाल मिलता है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है। यानी यहां पर एक बार फिर से बड़ा स्कोर देखने के लिए मिल सकता है।

Advertisement

कैसा रहने वाला है मुंबई का मौसम ?

मुंबई में आज दिन का अधिकतम तापमान 35°C है और साथ हवा में नमी ज्यादा है, जिसके चलते यहां गर्मी डिहाइड्रेट ज्यादा करती है। एक्यूवेदर की मानें तो शाम 7 बजे के बाद शहर का पारा गिरकर 28°C तक पहुंच जाएगा हालांकि इसका अहसास तब भी 31°C वाला ही होगा। हवा में नमी का स्तर 65 फीसदी होगा लेकिन बारिश के यहां कोई आसार नहीं है। ऐसे में मैच में मौसम के चलते कोई खलल नहीं पड़ेगा। 

यह भी पढ़ें- रिंकू के साथ ये 5 खिलाड़ी भी रहे 'अनलकी', IPL में धमाल मचाने के बावजूद T20 स्क्वॉड में नहीं मिली जगह - Republic Bharat

Published By :
Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड