MI vs GT: गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर जीता मैच, मुंबई इंडियंस को DLS से 3 विकेट से हराया, पॉइंट टेबल पर लगाई लंबी छलांग
MI vs GT: आईपीएल 2025 का 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2025, MI vs GT: आईपीएल 2025 का 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया। बारिश के कारण गुजरात टाइटंस को रिवाइज टारगेट मिला जिसके अनुसार गुजरात को 6 गेंदों पर 15 रन बनाने थे। जिसको गुजरात ने आखिरी गेंद पर बना लिया और DLS मैथड के अनुसार मैच को 3 विकेट से जीत लिया।
मुंबई इंडियंस को हराने के बाद गुजरात टाइटंस पॉइंट टेबल पर 16 अंको के साथ पहले स्थान पर पहुंच चुकी है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस इस हार के साथ पॉइंट टेबल पर 14 अंको के साथ चौथे स्थान पर है।
गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे ज्यादा रन विल जैक्स ने बनाए। विल जैक्स 35 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए। ये उनकी मुंबई इंडियंस के लिए पहली फिफ्टी रही।
मुंबई इंडियंस की पारी का हाल
मुंबई इंडियंस की ओर से रयान रिकल्टन 2, रोहित शर्मा 7, विल जैक्स 53, सूर्यकुमार यादव 35, तिलक वर्मा 7, हार्दिक पांड्या 1, नमन धीर 7, कॉर्बिन बॉश 27 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस की ओर से दीपक चाहर और करण शर्मा 8 और 1 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस की ओर से सबसे ज्यादा विकेट साई किशोर ने चटकाया। साई किशोर ने 2 विकेट तो वहीं मोहम्मद सिराज, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, राशिद खान और गेराल्ड कोएट्जी ने 1-1 विकेट चटकाए।
Advertisement
गुजरात की पारी का हाल
156 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। टीम को पहला झटका साई सुदर्शन के रूप में लगा। सुदर्शन 5 रन बनाकर आउट हुए। यहां से गुजरात की पारी को जोस बटलर और कप्तान शुभमन गिल ने मिलकर संभाला। गिल अर्द्धशतक से चूक गए और 43 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने।
गुजरात टाइटंस की ओर से साई सुदर्शन 5, शुभमन गिल 43, जोस बटलर 30, शेफरेन रदरफोर्ड 28, शाहरुख खान 6, राशिद खान 2, गेराल्ड कोएट्जी 12 रन बनाकर आउट हुए।
Advertisement
बारिश से प्रभावित इस मैच में आखिरकार गुजरात टाइटंस ने 3 विकेट से जीत हासिल की। बारिश के कारण मैच 19 ओवर का हुआ। 18वें ओवर तक गुजरात ने 132 रन बना लिए थे। ऐसे में 19वें ओवर में उन्हें 15 रन चाहिए थे। ओवर की 5वीं गेंद पर गेराल्ड कोएट्जी कैच आउट हुए। अब टीम को आखिरी गेंद पर 1 रन चाहिए था। अरशद खान ने सिंगल रन लेकर अपनी टीम को जीत दिला दी।