अपडेटेड 18 May 2024 at 17:55 IST

हार्दिक पांड्या को BCCI ने दी ऐसी सजा, खामियाजा एक साल बाद भुगतेंगे, जानें पूरा मामला

लखनऊ सुपर जायंट्स से हार के बाद हार्दिक पांड्या के ऊपर गाज गिरी। हार्दिक पंड्या पर स्लो ओवर रेट के लिए फाइन लगाया गया और इसके साथ ही साथ एक और बड़ी सजा दी गई।

Follow : Google News Icon  
AB De Villiers Question on Hardik Pandya Captaincy
हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर दिग्गज ने उठाए सवाल | Image: AP

MI Captain Hardik Pandya: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का सफर हार के साथ खत्म हुआ। टीम का सफर हार के साथ ही शुरु हुआ था और खत्म भी हार के साथ ही हुआ। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस इस सीजन में 10वें स्थान पर रही।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ ही हार्दिक पांड्या के ऊपर गाज गिर गई है। हार्दिक पंड्या पर स्लो ओवर रेट के लिए फाइन लगाया गया और इसके साथ ही साथ एक और बड़ी सजा दी गई। बड़ी सजा इसलिए क्योंकि इस सीजन में ये हार्दिक पांड्या का तीसरी बार स्लो ओवर रेट मामला है।

हार्दिक को BCCI ने दी सजा 

30 लाख जुर्माने के साथ आईपीएल के नियमों के उल्लंघन के लिए हार्दिक पांड्या को आईपीएल में अगले मैच में खेलने से भी रोक दिया गया है। बाकी खिलाड़ियों और इम्पैक्ट प्लेयर पर भी जुर्माना लगाया गया है। हर खिलाड़ी पर या तो 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है या फिर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जो भी कम हो।

मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ 18 रन से करारी हार मिली। मैच में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निकोलस पूरन के दमदार अर्धशतकीय पारी से 214 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट पर 196 रन ही बना पाई।

Advertisement

आईपीएल से बाहर होने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस 

इस तरह मुंबई की टीम का सफर आईपीएल के 17वें सीजन में हार के साथ खत्म हुआ। इस सीजन में मुंबई को 14 मैचों में से सिर्फ 4 में जीत मिली और वह पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर रही है। इस सीजन में मुंबई पहली टीम बनी थी जो प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई थी।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस सीजन में हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन को देखकर और उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन को देखकर फैंस काफी निराश हुए।

Advertisement

यह भी पढ़ें- RCB vs CSK: जिसको मिटाना है वो भी अपना है... आखिरी बार साथ दिखेंगे धोनी-विराट! फैंस का छलका दर्द - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 18 May 2024 at 16:43 IST