Mayank Yadav: गेंदबाज नहीं रॉकेट है, IPL डेब्यू पर 156 KM की स्पीड से डाली गेंद, बनाया खास रिकॉर्ड

Mayank Yadav Bowling Speed: 21 साल के युवा मयंक यादव ने अपनी रफ्तार से ना सिर्फ भारतीय फैंस का दिल जीता बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट जगत में सनसनी मचाई।

Mayank Yadav
Mayank Yadav | Image: IPL

Mayank Yadav Bowling Speed: आईपीएल 2024 के 11वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 21 रनों से हराकर इस सीजन अपनी पहली जीत हासिल की। इस मुकाबले में 21 साल के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) ने अपनी रफ्तार से ना सिर्फ भारतीय फैंस का दिल जीता बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी। मयंक ने रॉकेट की स्पीड से एक के बाद एक गेंद डाली और पंजाब के बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 199 रन टांग दिए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स के दोनों ओपनर शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। पंजाब किंग्स तेजी से रन बना रही थी और लखनऊ को ये मुकाबला जीतने के लिए उनपर लगाम लगाना जरूरी था। इसके बाद मयंक यादव नाम का तूफान आया और उनकी रफ्तार में पंजाब के बल्लेबाज गिरफ्तार होते गए।

मयंक यादव ने फेंकी 155.8 KMPH की गेंद

मयंक यादव जब गेंदबाजी करने आए तो ऐसा नहीं लगा कि वो आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं। सबसे खास बात ये थी कि इतनी रफ्तार होने के बावजूद उनकी लाइन लेंथ बिल्कुल सटीक थी। वो ना सिर्फ अपने रॉकेट स्पीड से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे थे, बल्कि शॉट गेंद और वेरिएशन से भी प्रभावित कर रहे थे। उन्होंने पहली गेंद 141 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी और इसके बाद ये कांटा बढ़ता ही रहा। फिर आया वो पल जिसे देख करोड़ों भारतीय फैंस खुश हो गए।

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन स्ट्राइक पर थे। मयंक यादव ने अपनी दूसरे ओवर की पहली गेंद को 155.8 किमी प्रति घंटे की स्पीड से डालकर सनसनी मचा दी। इसके साथ ही वो आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बने। मयंक यादव ने इस मामले में साउथ अफ्रीका के नांद्रे बर्गर को पीछे छोड़ा।

Advertisement

लखनऊ ने पंजाब को 21 रन से हराया

मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 21 रनों से हराकर जीत का खाता खोला। मयंक यादव ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

इसे भी पढ़ें: IPL 2024: पंजाब के खिलाफ मैच में LSG की प्लेइंग-11 में केएल राहुल, फिर क्यों नहीं कर रहे कप्तानी?

Advertisement


 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड