अपडेटेड 20 March 2024 at 19:45 IST
सिर्फ कोहली की RCB ही नहीं, IPL में अब तक कई टीमें बदल चुकी हैं अपना नाम; यहां देखें लिस्ट
IPL में कोहली की RCB समेत कई टीमों ने अपने नाम बदले हैं। RCB का नया नाम क्या है और नाम बदलने वाली टीमें कौन-कौन सी हैं, यहां पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2024: दुनिया की सबसे लोकप्रिय T20 लीग IPL को लेकर फैंस का जोश और जुनून बहुत हाई है। टूर्नामेंट के आगाज में अब बस दो दिन बचे हैं, लेकिन इससे पहले विराट कोहली (Virat Kohli) की RCB ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपना नाम बदला लिया है।
कोहली (Kohli) की टीम का नया नाम क्या है? ये बताएंगे, लेकिन इससे पहले आपको ये बता दें कि सिर्फ कोहली (Kohi) की RCB ही नहीं, बल्कि IPL में अब तक कई टीमें नाम बदल चुकी हैं। इसमें कौन-कौन सी टीमें शामिल हैं। चलिए आपको पूरी लिस्ट दिखाते हैं।
अब इस नाम से जानी जाएगी RCB
विराट कोहली की मौजूदगी वाली RCB ने IPL 2024 से पहले नाम बदल लिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम से जानी जाएगी। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मंगलवार, 19 मार्च को हुए RCB अनबॉक्स इवेंट में फ्रेंचाइजी के नए नाम का ऐलान किया गया। इस दौरान कप्तान फॉफ डु प्लेसिस, विराट कोहली और तमाम खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान RCB की नई जर्सी भी लॉन्च की गई। RCB की लाल जर्सी में अब नीला रंग जोड़ दिया गया है।
Advertisement
दिल्ली, पंजाब, हैदराबाद ने बदले नाम
IPL में अपना नाम बदलने वाली RCB पहली टीम नहीं है। इससे पहले कई टीमें ऐसा कर चुकी हैं, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं। बता दें कि ल्दिल्ली कैपिटल्स ने 2018, पंजाब किंग्स ने 2021 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 2013 में अपना नाम बदला था। 2017 सीजन तक दिल्ली की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से खेली थी, लेकिन साल 2018 में टीम का नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स कर दिया गया, क्योंकि दिल्ली देश की राजधानी है, इसलिए इसमें कैपिटल्स जोड़ दिया गया। खास बात ये है कि नाम बदलने के बाद दिल्ली की टीम लगातार तीन साल प्लेऑफ में पहुंची।
Advertisement
वहीं पंजाब ने IPL 2021 से अपना नाम बदला था। इस फ्रेंचाइजी का नाम पहले किंग्स इलेवन पंजाब हुआ करता था। साल 2020 तक टीम लगातार किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से खेली, लेकिन 2021 सीजन से पहले टीम का नाम बदलकर पंजाब किंग्स कर दिया गया। हैदराबाद की टीम 2008 में पहले सीजन से ही IPL का हिस्सा है। इस टीम ने 2012 तक डेक्कन चार्जर्स के नाम से टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। 2013 में टीम का नाम डेक्कन चार्जर्स से बदलकर सनराइजर्स हैदराबाद हो गया।
एक भी खिताब नहीं जीत पाईं
बड़ी बात ये है कि ये दोनों टीमें पहले IPL सीजन यानि 2008 से ही खेल रही हैं, लेकिन दोनों ही अब तक एक भी खिताब नहीं जीत पाईं हैं। दोनों ही टीमों ने एक-एक बार फाइनल खेला है। दिल्ली 2020, जबकि पंजाब 2014 में फाइनल खेला था। सनराइजर्स हैदराबाद हालांकि दो बार खिताब जीत चुका है। 2009 में टीम ने RCB को हराकर खिताब जीता था। हैदराबाद ने दूसरा टाइटल 2016 में जीता।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 20 March 2024 at 19:45 IST