अपडेटेड 24 March 2025 at 18:43 IST
ऋषभ पंत की टीम को तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी के साथ कमरे में ऐसा क्या हुआ? मंडराया IPL 2025 से बाहर होने का खतरा!
DC vs LSG: आईपीएल 2025 में अभी तक लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक भी मुकाबला नहीं खेला है और उनके दो घातक गेंदबाज चोटिल हो गए हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

DC vs LSG IPL 2025: आईपीएल 2025 के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। विशाखापत्तनम में होने वाले मुकाबले में फैंस की नजर IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी यानि ऋषभ पंत पर रहेगी। LSG ने मेगा ऑक्शन में पूरी ताकत लगाते हुए पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले ऋषभ पंत की टीम को बड़ा झटका लगा है। पिछले सीजन जिस गेंदबाज ने अपनी रफ्तार से सनसनी मचा दी थी, वो आईपीएल 2025 में चोटिल हो गया है। हम बात कर रहे हैं 'राजधानी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर मयंक यादव की, जो एक बार फिर चोटिल हो गए हैं।
मयंक की चोट ने बढ़ाई पंत की टेंशन
आईपीएल 2025 में अभी तक लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक भी मुकाबला नहीं खेला है और उनके दो घातक गेंदबाज चोटिल हो गए हैं। LSG ने हाल ही में टीम में बड़ा बदलाव भी किया। चोटिल मोहसिन खान की जगह स्क्वॉड में शार्दुल ठाकुर को शामिल किया गया है। अब ऋषभ पंत की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने मयंक यादव की चोट के बारे में जानकारी दी।
जस्टिन लैंगर ने कहा, ''पिछले सीजन मयंक यादव को लेकर सब बहुत उत्साहित थे। पीठ की चोट से वापसी के बाद वो अच्छा कर रहा था, लेकिन उसने अपने पैर के अंगूठे को (बेड से टकरा गया) बिस्तर पर पटक दिया। उसके पैर के अंगूठे में संक्रमण हो गया है। इसकी वजह से उसके रिहैब में एक या दो सप्ताह का समय लगेगा।''
Advertisement
जस्टिन लैंगर ने आगे कहा कि मयंक यादव स्वस्थ्य है और दौड़ भी रहा है। हम नियमित रूप से उसकी गेंदबाजी के वीडियो देखते हैं। मैंने कल उसका एक वीडियो देखा। इसलिए, उम्मीद है कि टूर्नामेंट के अंत तक, मयंक ठीक हो जाएगा और हमारे लिए खेलने के लिए तैयार हो जाएगा।
अपनी पुरानी टीम को हराने उतरेंगे ऋषभ पंत
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2025 का पहला मैच आसान नहीं होगा। उन्हें अपनी पुरानी टीम यानि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। LSG के कप्तान के लिए ये मुकाबला इमोशन से भरा हुआ हो सकता है। वहीं, DC के नए कप्तान अक्षर पटेल के लिए भी ये सफर यादगार होने वाला है।
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 24 March 2025 at 18:43 IST