अपडेटेड 30 March 2024 at 23:28 IST
IPL 2024: लखनऊ पर 'प्रभु' की कृपा, पंजाब के शेरों को चटाई धूल; खोला जीत का खाता
लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2024 में जीत का खाता खोल लिया है। प्रभु की कृपा से लखनऊ ने हाई स्कोरिंग मैच में पंजाब के शेरों को धूल चटाई है।
- खेल समाचार
- 4 min read

30 March 2024 at 23:27 IST
IPL 2024: लखनऊ ने पंजाज को चटाई धूल
लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2024 में जीत का खाता खोल लिया है। LSG ने शनिवार को अपने होम ग्राउंड पर पंजाब किंग्स को 21 रन से हराया है। लखनऊ की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान युवा तेज गेंदबाज मयंक प्रभु यादव का रहा, जिन्होंने अपना ड्रीम डेब्यू करते हुए 3 बड़े विकेट चटकाए। इतना ही नहीं उन्होंने मैच में 155.8 की स्पीड से गेंद भी फेंकी, जो IPL 2024 सीजन की सबसे तेज गेंद है।
लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसके जवाब में पंजाब 20 ओवर में 178 रन ही बना सका।
30 March 2024 at 23:03 IST
IPL 2024: पंजाब का पांचवां विकेट गिरा
पंजाब किंग्स ने लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में पांचवां विकेट गंवा दिया है। मोहसिन खान ने शिखर धवन के बाद सैम करन को चलता किया है। पंजाब ने 141 के स्कोर पर पांचवां विकेट खोया है और उसे जीत के लिए 21 गेंदों पर 59 रन चाहिए।
Advertisement
30 March 2024 at 22:57 IST
IPL 2024: पंजाब को तीसरा झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स को एक और झटका लगा है। मयंक यादव ने तीसरी सफलता हासिल की है। पंजाब के अब तक 3 विकेट गिरे और तीनों मयंक ने चटकाए हैं।
30 March 2024 at 22:44 IST
IPL 2024: पंजाब को दूसरा झटका
200 रन का पीछा कर रही पंजाब किंग्स को दूसरा झटका लगा है। तूफानी अंदाज में खेल रहे प्रभसिमरन का विकेट गिरा है। बेयरस्टो के बाद मयंक यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स को ये सफलता दिलाई है।
Advertisement
30 March 2024 at 22:11 IST
IPL 2024: पंजाब की तूफानी शुरुआत
कप्तान शिखर धवन और सलामी बल्लेबाजी जॉनी बेयरस्टो की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब किंग्स ने तूफानी शुरुआत की है। पंजाब ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पावरप्ले यानि पहले 6 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 61 रन बनाए हैं।
30 March 2024 at 21:44 IST
IPL 2024: लखनऊ ने पंजाब को दिया 200 का लक्ष्य
क्विंटन डी कॉक के अर्धशतक के अलावा निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या की तूफानी पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 200 रन का बड़ा टारगेट दिया है। LSG के लिए डी कॉक ने 54, जबकि पूरन और क्रुणाल ने क्रमश: 42 और 43 रन की तूफानी पारी खेली है।
30 March 2024 at 21:00 IST
IPL 2024: लखनऊ को पांचवां झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स को पांचवां झटका लगा है। कैगिसो रबाडा ने पंजाब किंग्स को ये विकेट दिलाया है। रबाडा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे कप्तान पूरन को बोल्ड कर पवेलियन भेजा है। 146 के स्कोर पर LSG का पांचवां विकेट गिरा है।
30 March 2024 at 20:46 IST
IPL 2024: लखनऊ को चौथा झटका
लखनऊ सुपर जायंट्स को चौथा झटका लगा है। अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स को ये सफलता दिलाई है। क्विंटन डी कॉक अर्धशतक बनाकर आउट हो गए हैं।
30 March 2024 at 20:24 IST
IPL 2024: लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ तीसरा विकेट गंवा दिया है। युवा स्पिनर राहुल चाहर ने विस्फोटक बल्लेबाज मार्कस स्टॉयनिस को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया है।
30 March 2024 at 20:01 IST
IPL 2024: लखनऊ का दूसरा विकेट गिरा
मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में दूसरा विकेट खो दिया है। सैम करन ने देवदत्त पडिक्कल का शिकार किया है। 45 के स्कोर पर लखनऊ ने दूसरा विकेट गंवाया है। पावरप्ले के अंदर LSG को दो बड़े झटके लगे हैं।
30 March 2024 at 19:59 IST
IPL 2024: लखनऊ को पहला झटका, केएल राहुल आउट
पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पहला झटका दे दिया है। मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे लखनऊ सुपर जायंट्स के नियमित कप्तान केएल राहुल 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
30 March 2024 at 19:06 IST
लखनऊ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL के अपने दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान केएल राहुल मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह निकोलस पूरन लखनऊ की कमान संभाल रहे हैं, हालांकि केएल राहुल इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलेंगे। यानि वो सिर्फ बल्लेबाजी करने आएंगे।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 30 March 2024 at 19:06 IST