अपडेटेड 1 April 2024 at 23:08 IST
IPL 2024: राजस्थान ने मुंबई को उसी के घर पर धोया, हार्दिक की अगुवाई में MI की लगातार तीसरी हार
5 बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 में एक और मैच गंवा दिया है। राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को मुंबई इंडियंस को उसी के घर पर 6 विकेट से हरा दिया। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की ये लगातार तीसरी हार है।
- खेल समाचार
- 3 min read

1 April 2024 at 23:07 IST
IPL 2024: हार्दिक की कप्तानी मुंबई की लगातार तीसरी हार
अपने घर पर आने के बाद भी मुंबई इंडियंस के लिए चीजें नहीं बदली हैं। मुंबई ने IPL 2024 में एक और मैच गंवा दिया है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने लगातार तीसरा मैच हारा है। राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया। राजस्थान की इस शानदार जीत के हीरो गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल के अलावा युवा स्टार बल्लेबाज रियान पराग रहे। बोल्ट और चहल ने जहां घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए। वहीं पराग ने राजस्थान के लिए 5 चौकों और 3 छक्कों के दम पर 39 गेंदों पर 54 रन की तूफानी पारी खेली।
1 April 2024 at 22:22 IST
IPL 2024: राजस्थान का तीसरा विकेट गिरा
मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। जोस द बॉस भी सस्ते में निपट गए हैं। आकाश मधवाल ने उन्हें अपना शिकार बनाया है और मैच का दूसरा विकेट चटकाया है।
Advertisement
1 April 2024 at 22:07 IST
IPL 2024: राजस्थान को दूसरा झटका
मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को दूसरा झटका दे दिया है। आकाश मधवाल ने कप्तान संजू सैमसन को आउट कर बाहर का रास्ता दिखाया है। 42 के स्कोर पर राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा है।
1 April 2024 at 21:43 IST
IPL 2024: मुंबई को पहली सफलता
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पहली सफलता मिल गई है। 17 साल के क्वेना मफाका ने विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को चलता किया है। 10 के स्कोर पर राजस्थान का पहला विकेट गिरा है।
Advertisement
1 April 2024 at 21:24 IST
IPL 2024: बोल्ट-चहल के आगे मुंबई इंडियंस का सरेंडर
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL 2024 के अपने तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 125 रन का स्कोर बनाया है। बोल्ट और चहल ने 3-3 विकेट चटकाए हैं, जिसकी बदौलत राजस्थान ने मुंबई को इतने कम स्कोर पर रोक दिया।
1 April 2024 at 20:41 IST
IPL 2024: मुंबई को 'बोल्ट' के झटके, 86 पर 6 आउट
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को 'बोल्ट' के झटके लगे हैं। रोहित, हार्दिक और किशन सब बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। हालत ये है कि मुंबई ने महज 86 के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए हैं। ट्रेंट बोल्ट के 3 विकेटों के अलावा बर्गर, चहल और आवेश खान ने एक-एक विकेट चटकाया है।
1 April 2024 at 19:55 IST
IPL 2024: मुंबई को 'बोल्ट' का झटका
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL 2024 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को बोल्ट का झटका लगा है। राजस्थान के धांसू गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने विकेटों की झड़ी लगा डाली है। बोल्ट ने रोहित समेत मुंबई के तीन बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया है। मुंबई ने 20 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं।
1 April 2024 at 19:36 IST
IPL 2024: मुंबई को बड़ा झटका, रोहित आउट
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। ट्रेंट बोल्ट ने रोहित को अपना शिकार बनाया है।
1 April 2024 at 19:10 IST
IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुना
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL 2024 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। राजस्थान की टीम में एक बदलाव हुआ है। संदीप शर्मा चोट की वजह से नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह नांद्रे बर्गर को चुना गया है। वहीं मुंबई इंडियंस ने सेम टीम उतारी है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 1 April 2024 at 19:12 IST