LIVE BLOG

IPL 2024: स्पीड स्टार मयंक के आगे RCB चित, लखनऊ ने 28 रन से हासिल की जीत

IPL 2024 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच टक्कर हो रही है। IPL 2024 का ये 15वां मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
LSG Beat RCB in IPL 2024 Match
लखनऊ सुपर जायंट्स ने RCB को चटाई धूल | Image: IPL

IPL 2024: लखनऊ ने RCB को हराया

IPL 2024 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने RCB को 28 रन से हरा दिया है। लखनऊ के स्पीड स्टार मयंक यादव के आगे RCB चित हो गई है। मयंक ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। 


IPL 2024: RCB को सातवां झटका

लखनऊ सुपर जायंट्स ने RCB को IPL मुकाबले में सातवां झटका दिया है। टीम के स्टार फिनिशर दिनेश कार्तिक ने अपना विकेट गंवा दिया है। मैच RCB की गिरफ्त से लगभग निकल चुका है। 


Advertisement

IPL 2024: RCB को पांचवां झटका

IPL 2024 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने RCB को पांचवां झटका दे दिया है। तूफानी बल्लेबाजी कर रहे रजत पाटीदार ने अपना विकेट गंवा दिया है। 


IPL 2024: लखनऊ के सामने RCB की हालत खस्ता

IPL 2024 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के आगे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हालत खस्ता है। LSG ने RCB को चौथा झटका दिया है। कोहली, डु प्लेसिस, मैक्सवेल और ग्रीन चारों दिग्गज बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। 


Advertisement

IPL 2024: रन चेज में RCB की हालत खराब

IPL 2024 मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रन चेज में RCB की हालत खराब है। LSG ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तीसरा झटका दिया है। कोहली और फाफ डु प्लेसिस के बाद मैक्सवेल भी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। RCB को 43 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है। 


IPL 2024: LSG ने RCB को दिया 182 रन का लक्ष्य

क्विंटन डी कॉक और निकोलस पूरन की तूफानी पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने RCB के खिलाफ 181 रन का मजबूत स्कोर बनाया है। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 8 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 56 गेंदों पर 81, जबकि पूरन ने अंत में 5 छक्कों के दम पर 21 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली। 


IPL 2024: RCB ने लखनऊ को तीसरा झटका दिया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरा झटका दे दिया है। मैक्सवेल ने अपने हमवतन मार्कस स्टॉयनिस को बाहर का रास्ता दिखाया है। 


IPL 2024: लखनऊ को दूसरा झटका

IPL 2024 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दूसरा झटका दिया है। मोहम्मद सिराज ने देवदत्त पडिक्कल को आउट किया है और RCB को दूसरी सफलता दिलाई है। 


IPL 2024: लखनऊ का पहला विकेट गिरा

IPL 2024 के 15वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पहला झटका दे दिया है। मैक्सवेल ने कप्तान केएल राहुल का शिकार किया है। 


IPL 2024: RCB ने जीता टॉस, गेंदबाजी चुनी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL 2024 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया है। RCB में अल्जारी जोसेफ की जगह रीस टॉपले शामिल हुए हैं, जबकि LSG में मोहसिन खान की जगह यश ठाकुर आए हैं। 

RCB की प्लेइंग-11

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल। 

LSG की प्लेइंग-11

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टॉयनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मयंक यादव। 

Published By:
 DINESH BEDI

पब्लिश्ड