KKR की फिरकी में उलझे राजस्थान के 'रजवाड़े', जीत के लिए कोलकाता को मिला 156 रनों का लक्ष्य

KKR vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। इस मैच में राजस्थान ने कोलकता को जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य दिया है।

Follow : Google News Icon  
Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals Riyan Parag Ajinkya Rahane
RR को जीत के लिए कोलकाता ने दिया 156 रनों का लक्ष्य | Image: IPL

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में हो रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना पाई। कोलकाता को मैच जीतने के लिए महज 156 रन बनाने होंगे। इस बीच कोलकाता की तरफ से कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबजी का प्रदर्शन किया, जिसके चलते राजस्थान की टीम महज 155 रन ही बना पाई। दोनों ने मिलकर कुल 6 विकेट अपने नाम किए। 

कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती चमके

कोलकाता बनाम राजस्थान में बीच में जारी मैच में कोलकाता के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा। एक तरफ मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपनी फिरकी से 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा तो वहीं, तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने भी 3 विकेट अपने नाम किए। 

वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में महज 14 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, कार्तिक त्यागी ने चार ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, सुनील नारायण ने 2 विकेट अपने नाम किए। 

Advertisement

राजस्थान की शुरुआत रही शानदार

इससे पहले राजस्थान की शुरुआत रही शानदार रही थी। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के बीच 81 रन की साझेदारी रही, लेकिन इसके बाद राजस्थान के बल्लेबाज आए और गए। राजस्थान की तरफ से वैभव ने सबसे अधिक 45 रनों की पारी खेली। वैभव के अलावा, यशस्वी जायसवाल ने 39 रन बनाए। 

ये भी पढ़ें: क्या है ‘Cute’ मैसेज विवाद? अब अर्शदीप सिंह ने लिए युजवेंद्र चहल के मजे, VIRAL VIDEO
 

Advertisement
Published By :
Sahitya Maurya
पब्लिश्ड