RR vs KKR: कोलकाता को मिली पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में RR को 4 विकेट से हराया, रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय चमके
RR vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले को कोलकाता ने 4 विकेट से जीत लिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155 बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने इस रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से जीत लिया। इस मैच में कोलकाता की तरफ से रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने शानदार पारी खेली। एक समय में कोलकाता के हाथ से मैच जा रहा था, लेकिन अंत में रिंकू सिंह ने नाबाद 53 रन और अनुकूल रॉय के नाबाद 29 रन की पारी मैच जिताने में अहम भूमिका रही।
रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय चमके
कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाने में रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने अहम भूमिका रही। एक समय में कोलकाता मैच हारने वाली थी, लेकिन अंत में रिंकू सिंह 34 गेंदों में नाबाद 53 रन की पारी और 16 गेंदों में 29 रन की पारी खेलकर अनुकूल रॉय टीम को जिताने में कामयाब रहे। इसी के साथ आईपीएल 2026 में कोलकाता को पहली जीत मिल गई है।