अपडेटेड 20 March 2024 at 12:38 IST

KL Rahul: फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद महाकाल के दर पहुंचे राहुल, IPL 2024 में मचाएंगे धमाल

KL Rahul at Mahakaleshwar Temple: केएल राहुल ने आज सुबह अपने माता-पिता के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

Follow : Google News Icon  
KL Rahul at Mahakaleshwar Temple
केएल राहुल | Image: X

KL Rahul at Mahakaleshwar Temple: क्रिकेटर केएल राहुल ने आज सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। क्रिकेटर बुधवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी पर अपने माता-पिता के साथ बाबा महाकाल के दर पहुंचे और भस्म आरती में हिस्सा लिया। बता दें कि केएल राहुल 22 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले केएल राहुल मध्य प्रदेश पहुंच गए हैं। वहां आज सुबह उन्होंने अपने माता-पिता के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती भी देखी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

केएल राहुल ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद 

IPL की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपने कप्तान का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनके पैरेंट्स भी भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे। राहुल ने भस्म आरती भी देखी और गर्भगृह की चौखट पर पहुंचकर मत्था टेका। इंडियन प्रीमियर लीग का आगामी सीजन शुरू होने से पहले केएल राहुल ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष पुजारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि केएल राहुल ने अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल का जलाभिषेक भी किया था। वह मंदिर में लगातार शिव मंत्रों का जाप कर रहे थे। 

Advertisement

केएल राहुल हुए IPL खेलने के लिए फिट लेकिन…

लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल को बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) से फिटनेस सर्टिफिकेट मिल गया है। अब वह अपनी टीम को जॉइन कर सकते हैं। आपको बता दें कि LSG का पहला मुकाबला रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा जो जयपुर में खेला जाएगा।

अब केएल राहुल IPL खेल सकते हैं लेकिन उन्हें एक चीज से दूर रहने को कहा गया है। BCCI ने उन्हें विकेटकीपिंग से दूर रहने की सलाह दी है और कहा है कि वह विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः IPL New Rules: अंपायर और कप्तान में खत्म होगा विवाद! आईपीएल को और रोमांचक बनाएंगे ये नए नियम

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 20 March 2024 at 12:27 IST