KKR vs GT: कोलकाता के सामने गुजरात ने टेके घुटने; KKR ने GT को 29 रनों से रौंदा, फिन एलन की आतिशी पारी

Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया, जिसे कोलकाता ने 29 रनों से मैच को जीत लिया है।

Follow : Google News Icon  
KKR vs GT 60 IPL 2026 Match Result
कोलकाता के सामने गुजरात ने टेके घुटने, KKR ने GT को हराया | Image: IPL

Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार, 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) के बीच ईडन गार्डन्स में मुकाबला खेला गया, जिसे कोलकता ने गुजरात को 29 रनों से मात दे दी है। कोलकाता की जीत में हीरो रहे फिन एलन, जिन्होंने 93 रन की पारी खेली।

इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 218 रन ही बना पाई और कोलकाता ने इस मैच को 29 रन से जीत लिया।

शुभमन गिल और जोस बटलर की पारी गई बेकार

गुजरात टाइटंस की तरफ से सबसे अधिक कप्तान शुभमन गिल ने 85 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और 2 छक्के लगाए। गिल के अलावा, जोस बटलर ने 57 रन की पारी खेली, लेकिन दोनों की पारी टीमों को जीत दिलाने में असफल रही। वहीं, साई सुदर्शन ने भी टीम को जीत दिलाने के लिए भरसक कोशिश की और 53 रनों की पारी खेली।

कोलकाता में फिन एलन-अंगकृष रघुवंशी की आंधी

कोलकाता नाइट राइडर्स 247 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाने का काम सलामी बल्लेबाज फिन एलन और उसके बाद अंगकृष रघुवंशी बखूबी किया। इस मैच में फिन एलन ने 35 गेंदों का सामना करते हुए तूफ़ानी अंदाज में 4 चौके और दस छक्के की मदद से 93 रन बनाए।  वहीं, अंगकृष रघुवंशी ने महज 44 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ नाबाद 82 रन की पारी खेली।

Advertisement

हार के बाद गुजरात कहां?

इस मैच में हार के बाद गुजरात फिलहाल दूसरे स्थान पर ही है। गुजरात 13 मैचों में आठ के जीत और चार के हार के बाद 16 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर मौजूद है। वहीं, इस जीत के बाद कोलकाता 11 अंकों के साथ 7वें स्थान पर मौजूद है। 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड