जसप्रीत बुमराह के बेटे की पहली झलक, LIVE मैच में पिता को किया चीयर, दिल जीत लेगी ये तस्वीर

Jasprit Bumrah Son: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच के दौरान 'जूनियर बुमराह' अपनी मां संजना गणेशन के साथ वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे।

Jasprit Bumrah son angad first look viral
जसप्रीत बुमराह के बेटे की पहली झलक | Image: ipl/bcci/x

Jasprit Bumrah Son Angad First Look: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बेटे की पहली झलक सामने आई है। सोमवार को मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मैच के दौरान 'जूनियर बुमराह' अपनी मां संजना गणेशन के साथ वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। मुंबई इंडियंस की जर्सी पहने अंगद की तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। मां की गोद में बैठकर वो जिस अंदाज में मैच का मजा ले रहे हैं वो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

ये पहला मौका है जब अंगद अपने पिता को एक्शन में देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे। उनकी मौजूदगी मुंबई इंडियंस के लिए 'गुड लक' बनी क्योंकि उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने सोमवार, 6 मई को अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर स्टार खिलाड़ी उनके साथ जश्न मनाते दिखे और सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट भी लिखा।

बुमराह के बेटे 'अंगद' की पहली झलक

जसप्रीत बुमराह ने स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ 15 मार्च, 2021 को शादी की। दो साल बाद यानि सितंबर, 2023 में संजना ने बेटे अंगद को जन्म दिया। इसके बाद से ही तमाम फैंस बुमराह के बेटे की पहली झलक देखने के लिए बेकरार थे। उनका ये सपना आखिरकार पूरा हुआ जब वो सोमवार को स्टेडियम में मैच देखने पहुंचने।

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस भले ही संघर्ष कर रही है, लेकिन स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सीजन में उनसे ज्यादा विकेट अभी तक किसी ने नहीं लिया है। बुमराह ने 12 मैचों में 16.50 की औसत से 18 विकेट चटकाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी बुमराह ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर एक विकेट हासिल किए।

Advertisement

पत्नी के लिए बुमराह का स्पेशल पोस्ट

सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच खेलने से पहले जसप्रीत बुमराह ने पत्नी संजना गणेशन का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने तस्वीर भी शेयर की जिसमें वो और संजना बेहद खुश नजर आ रहे हैं। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज ने पोस्ट में लिखा, ''मेरे व्यक्तित्व को जन्मदिन की शुभकामनाएं, वह जो मुझे पूरा करती है और उसके साथ होने पर दुनिया एक अद्भुत जगह है। अंगद और मैं हमारी ओर से ढेर सारे प्यार और आलिंगन के साथ आपके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं।''

इसे भी पढ़ें: सूर्या का शतक चमकदार, मुंबई इंडियंस करेगी चमत्कार? अब भी प्लेऑफ में पहुंचने का चांस, जानें कैसे

Advertisement


 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड