अपडेटेड 8 May 2024 at 16:05 IST

इधर जान्हवी संवार रही थी जुल्फें, उधर प्रैक्टिस करते दिखे रोहित शर्मा, VIDEO जमकर वायरल

सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और जान्हवी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। मुंबई-कोलकाता मुकाबले में जान्हवी मुंबई को सपोर्ट करने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थी।

Follow : Google News Icon  
Rohit Sharma and Janhvi Kapoor video Viral
Rohit Sharma and Janhvi Kapoor video Viral | Image: X/ @RohitCharan_45

IPL 2024: आईपीएल का मुकाबला मुंबई में खेला जा रहा हो और बॉलीवुड जगत का उसमें तड़का ना लगे तो मुकाबले का मजा पूरा नही आता। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और जान्हवी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई और कोलकाता के मुकाबले में जान्हवी मुंबई को सपोर्ट करने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थी। क्या है वायरल वीडियो के पीछे की पूरी कहानी आइए जानते हैं-

रोहित और जान्हवी का वीडियो वायरल 

दरअसल जान्हवी कपूर स्टैंड्स में जहां खड़ी थीं वहां से मुंबई इंडियंस का डगआउट काफी करीब था। जान्हवी खड़े होकर अपने बाल बांध रही थी। उसी वक्त दूसरी ओर रोहित शर्मा आउट होने के बाद पवेलियन में बैठकर अपने शॉट को चेक कर रहे थे की उन्हें कहां खेलना चाहिए था। वायरल वीडियो में रोहित और जाहन्वी एक ही लाईन में मौजूद दिख रहे हैं। इसीलिए इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा था मानो रोहित बॉलीवुड अभिनेत्री को इशारे में कुछ कह रहे हों।

3 मई को कोलकाता और मुंबई के बीच खेले गए मुकाबले में कोलाकाता नाइट राइडर्स ने 24 रनों से जीत हासिल की थी। आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा एक-दो मैचों में छोड़कर किसी भी मैच में कुछ खास प्रदर्शन नही कर पाए हैं। पॉइंट टेबल की बात करें तो मुंबई की टीम 8 अंको के साथ 9वें स्थान पर है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें- तो क्या मुंबई इंडियंस के लिए अब नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? ड्रेसिंग रूम में छलके आंसू, जानें वजह - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 8 May 2024 at 16:05 IST