Jake Fraser: यूं ही नहीं इनको कहा जा रहा फ्यूचर स्टार, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

Jake Fraser-McGurk: ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर ने आईपीएल डेब्यू पर इतिहास रच दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जीत में उनका अहम रोल रहा।

Jake Fraser McGurk creates history on ipl debut
जेक फ्रेजर | Image: ipl/bcci

Jake Fraser-McGurk LSG vs DC: आईपीएल 2024 के 26वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। ऋषभ पंत की टीम के लिए ये जीत इसलिए भी स्पेशल है क्योंकि उन्होंने आईपीएल में पहली बार LSG को हराया है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में यूं तो दिल्ली कैपिटल्स के कई खिलाड़ियों ने प्रभावित किया लेकिन डेब्यू कर रहे युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर ने महफिल लूट ली।

22 साल के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने IPL डेब्यू पर धमाकेदार पारी खेली। जेक फ्रेजर ने 35 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेलकर दिल्ली कैपिटल्स की जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्होंने वो कारनामा किया जो इससे पहले आईपीएल में पहले किसी ने नहीं किया था।

डेब्यू पर जेक फ्रेजर ने रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर को लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा है। बहुत कम समय में उन्होंने अपनी पहचान बना ली है। उनकी तुलना दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ से की जा रही है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने आईपीएल डेब्यू पर 55 रनों की शानदार पारी खेली और इस दौरान इतिहास रचा। जेक फ्रेजर ने आईपीएल करियर की शुरुआत छक्का लगाकर किया। उन्होंने अपनी पहली 5 गेंदों पर दो छक्के लगा दिए। जेक फ्रेजर दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल डेब्यू पर पहली 5 गेंदों पर दो छक्के लगाए हों।

जेक फ्रेजर ने चौके से ज्यादा मारे छक्के

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में जेक फ्रेजर को बल्लेबाजी करते देख सब हैरान थे कि इन्हें अभी तक प्लेइंग इलेवन में मौका क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने 157.14 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 55 रन बनाए। खास बात ये है कि इस पारी में उन्होंने चौके से ज्यादा छक्के जड़े। जेक फ्रेजर ने इस पारी के दौरान दो चौके और पांच छक्के जड़े।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की ऐतिहासिक जीत

लखनऊ के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ये जीत ऐतिहासिक है। बता दें कि इससे पहले आईपीएल में कभी भी केएल राहुल की LSG 160 रन से ज्यादा रन बनाकर नहीं हारी थी, लेकिन उनके इस रिकॉर्ड को दिल्ली कैपिटल्स ने तोड़ दिया। इसके अलावा लखनऊ के खिलाफ DC की ये पहली जीत है। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल पर 9वें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 6 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। 

इसे भी पढ़ें: WATCH: कुलदीप की फिरकी में नाचे LSG के बल्लेबाज,पूरन जब तक गेंद समझ पाते चाइनामैन ने उड़ा दिया स्टंप

Advertisement


 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड