हार्दिक पांड्या का मानसिक संतुलन खराब? IPL 2024 के बीच वर्ल्ड कप विनर ने बोल दी बड़ी बात

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में टीम इंडिया का हिस्सा रहे रॉबिन उथप्पा ने हार्दिक पांड्या के मेंटल स्टेट के बारे में बात करते हुए कहा कि वे मानसिक रूप से स्वस्थ नही है।

Robin Uthappa and Hardik Pandya
Robin Uthappa and Hardik Pandya | Image: ipl/ BCCI/ and instagram

Hardik Pandya Mental Health: आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए किसी बुरे सपने से कम नही है। मुंबई इंडियंस के हर मैच में हार्द्क पांड्या को फैंस की ट्रोलिंग का शिकार होने पड़ रहा है। एक वक्त पर हार्द्क पांड्या को इन्ही फैंस से जमकर प्यार मिलता था और आज यही फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने का एक भी मौका नही छोड़ रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2007 में विजेता टीम इंडिया का हिस्सा रहे रॉबिन उथप्पा ने एक पॉडकास्ट में हार्दिक पांड्या के बारे में बात करते हुए कहा कि पांड्या को देखकर ऐसा लग रहा है कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ सा गया है।  

हार्दिक मानसिक समस्या से जूझ रहे: उथप्पा 

रॉबिन उथप्पा ने बीयरबाइसेप्स यूट्यूब चैनल पर हार्दिक की मानसिक स्थिति के बारे में बात की। उथप्पा ने कहा कि उनके पास सर्वकालिक महान (GOAT) बनने की क्षमता है। हालांकि वह अपने खिलाफ हो रही ट्रोलिंग से अच्छी तरह वाकिफ हैं, लेकिन क्या उन्हें इन बातों से दुख नहीं पहुंचता होगा? उथप्पा ने आगे कहा कि निश्चित तौर पर हार्दिक मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहे हैं।

उथप्पा ने की फैंस से अपील 

दिग्गज का कहना है कि मैं भारतीय फैंस की भावनाओं को समझता हूं, लेकिन किसी भी खिलाड़ी के साथ इस तरह के व्यवहार को सही नहीं कहा जा सकता। उथप्पा ने आगे कहा कि ये एक समाज के रूप में भी हमारे लिए अशोभनीय है। हमें किसी के भी साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए। हमें इस पर हंसना नहीं चाहिए और न ही किसी तरह आगे बढ़ाना चाहिए।

Advertisement

आपको बता दें कि पिछले दिनों हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा भी सपोर्ट करते नजर आए थे। वहीं आरसीबी के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने फैंस को उन्हें न चिढ़ाने की अपील की थी। उथप्पा ने आगे कहा कि विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया को दिल तोड़ने वाली हार मिली थी। इसके बावजूद भारतीय फैंस ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया था। उनका प्यार किसी भी तरह से कम नहीं हुआ। उथप्पा ने फैंस से हार्दिक पांड्या के लिए भी इसी तरह का प्यार दिखाने की अपील की।

यह भी पढ़ें- DC vs SRH: सनराइजर्स मचाएगी तबाही या दिल्ली लगाएगी जीत की हैट्रिक? जानें मैच की हर डिटेल्स - Republic Bharat

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड