अपडेटेड 29 October 2024 at 23:23 IST
IPL Retention: इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकता है गुजरात टाइटंस, सामने आई लिस्ट
IPL के मेगा ऑक्शन से पहले एक बार की विजेता टीम गुजरात टाइटंस के इस बार के रिटेन खिलाड़ियों को लेकर जानकारी आई है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL Retention: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन को लेकर जो माहौल बना हुआ है, वो शायद अब से पहले कभी नहीं देखा गया। मेगा ऑक्शन होने के चलते क्रिकेट फैंस IPL 2025 सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से नवंबर के आखिरी हफ्ते में IPL मेगा ऑक्शन कराया जा सकता है, लेकिन इससे पहले सभी फ्रेंचाइजियां रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने वाली हैं। BCCI ने सभी फ्रेंचाइजियों को 31 अक्टूबर की डेडलाइन दी है, जिसमें अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं। इस बीच एक बार की विजेता और एक बार की उप विजेता गुजरात टाइटंस के खेमे से बड़ी जानकारी आ रही है।
इन खिलाड़ियों को रिटेन करेगा गुजरात!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुजरात टाइटंस IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले अपने कप्तान शुभमन गिल, स्टार स्पिनर राशिद खान और बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन को टीम में रिटेन कर सकता है। आक्रामक बल्लेबाज राहुल तेवतिया और शाहरुख खान को भी बरकरार रखे जाने की संभावना है। IPL के एक सूत्र ने कहा-
Advertisement
शुभमन, राशिद और साइ को फ्रेंचाइजी बरकरार रख सकती है।
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के भावी कप्तान माने जा रहे गिल (Gill) ने इस साल पहली बार गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की कप्तानी की थी, लेकिन टीम का अभियान बहुत खराब था। गुजरात प्वॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रहा था।
बता दें कि गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपने IPL डेब्यू में ही खिताब जीत कर सबको चौंका दिया था। इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम अगले साल उपविजेता भी रही। IPL का मेगा ऑक्शन नवंबर के आखिरी हफ्ते में होने की उम्मीद है। नीलामी के लिए पर्स 100 करोड़ से बढ़ाकर 120 करोड़ रुपये कर दिया गया है। मैच फीस प्रति मैच 7.5 लाख रुपए होगी।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 29 October 2024 at 23:23 IST