IPL 2026 Playoff Scenario: 3 टीमें हुई क्वालीफाई, अब सिर्फ 1 स्पॉट और 5 दावेदार; समझें प्लेऑफ का पूरा गणित
IPL Playoff Scenario: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के साथ ही प्लेऑफ में क्वालीफाई कर ली है। अब तक कुल 3 टीमें अपना स्थान कंफर्म कर चुकी हैं, एक स्पॉट के लिए अब 5 टीमों के बीच 'महाजंग' है।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL Playoff Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने अंतिम चरण में है। 63 मुकाबले के बाद अब तीन टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। सोमवार को हुए 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया।
सनराइजर्स हैदराबाद के कन्फर्म होते ही गुजरात गुजरात टाइटंस भी आधिकारिक रूप से प्लेऑफ में पहुंच गई। वहीं, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स) आधिकारिक तौर पर बाहर है। ऐसे में अब कुल 3 टीमें प्लेऑफ में क्वालीफाई बना ली हैं और बस 1 जगह बची हुई है। आईपीएल में अब 1 जगह के लिए 5 टीमें PBKS, CSK, KKR, RR और DC दावेदार हैं।
RCB, SRH और GT प्लेऑफ में पहुंची
आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम थी। वहीं, सोमवार को हुए मुकाबले के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने भी जगह पक्की कर ली। सनराइजर्स हैदराबाद के जगह पक्की करते ही गुजरात टाइटंस भी क्वालीफाई कर चुकी है।
राजस्थान रॉयल्स सबसे मजबूत दावेदार
राजस्थान रॉयल्स के अभी 2 मैच बचे हुए हैं, एक मैच लखनऊ से तो दूसरा मैच मुंबई इंडियंस के साथ है। ऐसे में अगर राजस्थान दोनों मैच जीत जाती है, तो उसके पास कुल 16 अंक हो जाएंगे, जिसके चलते प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना आसान हो जाएगा।
Advertisement
क्या पंजाब करेगी क्वालीफाई?
वहीं, पंजाब किंग्स के अभी एक मैच बचे हुए हैं। अगर पंजाब मैच जीत भी जाती है, तो उसके पास 15 अंक होंगे। ऐसे में पंजाब को राजस्थान की हार पर निर्भर रहना पड़ेगा। वहीं, अगर राजस्थान 2 में से 1 मैच जीतती तो पंजाब और राजस्थान का मामला नेट रन रेट से तय होगा।
कोलकता और दिल्ली का क्या हाल?
KKR के 12 मैचों के बाद 11 अंक है। कोलकाता का अभी एक मैच बचा हुआ है। अगर कोलकाता जीत जाती है और उधर पंजाब हारी जाती है, तो कोलकता का चांस बन सकता है। हालांकि, राजस्थान को भी अपना एक मैच हारना होगा, तभी समीकरण बैठेगा। वहीं, DC का IPL 2026 प्लेऑफ में क्वालीफाई करना भी मुश्किल है, लेकिन टीम रेस में बनी हुई है।
Advertisement
चेन्नई सुपर किंग्स मुश्किल में
चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचने का चांस अब बहुत कम हो गया है। टीम का अब एक ही मैच बचा हुआ है। अगर अंतिम मैच जीत भी जाती है, तो उसके पास सिर्फ 14 अंक ही होंगे।