RCB Vs GT: स्टेडियम में विराट की 'लेडी लक'... गले में तुलसी की माला पहनकर मैच देखने पहुंची अनुष्का, क्या RCB की दूसरी जीत पक्की?

IPL 2026 Final: अनुष्का स्टेडियम में मौजूद हैं और अगर आज विराट की टीम जीत का परचम लहराती है, तो फैंस को दोनों को एक साथ कप उठाते हुए देखने का शानदार नजारा मिल सकता है।

ipl-final-2026-rcb-vs-gt-actress-anushka-sharma-spotted-wearing tulsi mala in ahemdabad-stadium-supporting virat-kohli
Virat Kohli Anushka Sharma IPL 2026 Final RCB Vs GT | Image: Social Media

पूरे देश की नजरें इस वक्त टीवी स्क्रीन्स पर टिकी हैं और हर तरफ सिर्फ एक ही खुमार है IPL 2026 का फाइनल। अहमदाबाद के दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच महामुकाबला चल रहा है।

वैसे तो इस शानदार शाम में कई बॉलीवुड सितारे मौजूद हैं, लेकिन हर किसी की नजरें सिर्फ एक ही खास चेहरे पर जाकर टिक गई और वो हैं विराट कोहली की पत्नी और उनकी 'लेडी लक' अनुष्का शर्मा।

भारी सुरक्षा के बीच स्टेडियम पहुंचीं अनुष्का

मैच शुरू होने से पहले अनुष्का को अहमदाबाद स्टेडियम के बाहर स्पॉट किया गया। उनके इर्द-गिर्द काफी कड़ी सुरक्षा थी। पैपराजी ने जैसे ही उन्हें कैमरे में कैद किया, तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। विराट के इस सबसे खास दिन पर अनुष्का का वहां होना फैंस के लिए भी किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।

स्टेडियम के अंदर भी अनुष्का काफी खुश और रिलैक्स नजर आईं। उन्हें स्टैंड्स में बेंगलुरु टीम से जुड़ी अन्य महिलाओं के साथ हंसी-मजाक करते और मैच का लुत्फ उठाते हुए देखा गया।

Advertisement

गले में कंठी माला और आध्यात्म से गहरा जुड़ाव

इस मैच के दौरान अनुष्का के लुक से ज्यादा जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा, वह थी उनके गले में नजर आ रही तुलसी की माला।

यह तो हम सभी जानते हैं कि पिछले कुछ सालों में विराट और अनुष्का का आध्यात्म की ओर झुकाव काफी बढ़ा है। दोनों को अक्सर वृंदावन में प्रेमानंद महाराज जी का आशीर्वाद लेते देखा जाता है। 

Advertisement

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले हुए क्वालिफायर मैच के दौरान भी अनुष्का की उंगली में जाप करने वाली डिजिटल मशीन नजर आई थी। यह सब दिखाता है कि दोनों का भगवान पर कितना गहरा और अटूट विश्वास है।

क्या आज इतिहास रचेगी RCB?

आज का मैच सिर्फ एक फाइनल नहीं, बल्कि RCB के लिए इतिहास रचने का मौका है। अगर बेंगलुरु आज का मैच जीत लेती है, तो वह लगातार दूसरी बार IPL की ट्रॉफी उठाने वाली टूर्नामेंट की तीसरी टीम बन जाएगी।

क्या एक साथ कप उठाएंगे विराट-अनुष्का?

Uploaded image

अनुष्का स्टेडियम में मौजूद हैं और अगर आज विराट की टीम जीत का परचम लहराती है, तो फैंस को दोनों को एक साथ कप उठाते हुए देखने का शानदार नजारा मिल सकता है।

अब अनुष्का का ये 'लेडी लक' विराट के और RCB के कितने काम आता है, इसका फैसला भी होने ही वाला है।

यह जरूर पढ़ें: गैलरी में Anushka Sharma करती रहीं 'राधा' नामजप, उधर पिच पर विराट कोहली गेंदबाजों की उड़ाते रहे धज्जियां... प्रेमानंद महाराज से कनेक्शन, VIDEO

Published By:
 Samridhi Breja
पब्लिश्ड