अपडेटेड 30 May 2023 at 10:14 IST
IPL: 2008 से 2023 तक इन टीमों ने आईपीएल की ट्रॉफी पर लगाई जीत की मुहर, इन टीमों का रहा दबदबा
2008 से लेकर 2023 तक का रिकॉर्ड देखा जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा रहा है। हालांकि सीएसके के अलावा मुंबई इंडियंस भी इस लिस्ट में शुमार है।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2023 को विजेता टीम मिल चुकी है। एक बार फिर से आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना डंका बजाया है। सीएसके ने आईपीएल के इस सीजन की ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है। चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक शानदार पारी खेली। हालांकि जिस हिसाब से चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर फैंस का क्रेज अलग है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में सीएसके ने एक बार फिर विजेता टीम बनकर वापस लौटी।
2008 से लेकर 2023 तक का रिकॉर्ड देखा जाए तो चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा रहा है। हालांकि सीएसके के अलावा मुंबई इंडियंस भी इस लिस्ट में शुमार है। इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी। 2008 से अबतक कई चैंपियन टीमें रही है। किस साल किस टीम ने जीत का लहराया परचम? यहां देखें लिस्ट-
2008 में राजस्थान रॉयल्स बनी चैंपियन
2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने शेन वॉर्न की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन विकेट से हराकर पहले सीजन में जीत का खिताब अपने नाम कर लिया।
2009 में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद का जलवा
डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगोलर को 6 रनों से हराकर आईपीएल के दूसरे सीजन में जीत दर्ज की थी।
Advertisement
2010 में CSK ने जीती ट्रॉफी
2009 में सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मैच खेला था। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 22 रनों से शिकस्त दी थी। इसमें सचिन तेंदुलकर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।
2011 में भी CSK ने बजाया जीत का डंका
2010 के बाद 2011 में भी सीएसके ने ट्रॉफी अपने नाम की। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 58 रनों से हराया था। इस मैच में क्रिस गेल को प्लेयर ऑफ द सिरीज चुना गया।
Advertisement
2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत
सीएसके की लगातार दो सीजन में जीत के बात विजेताओं की लिस्ट में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी शामिल हो गई। गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने सीएसके को 5 विकेट से हराया।
2013 में मुंबई इंडियंस का शोर
2013 में मुंबई इंडियंस ने विनर लिस्ट में एंट्री ली। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने धोनी की टीम सीएसके को 23 रनों से मात दे दी।
2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स जीती
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2014 में एकबार फिर से आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर थे। कोलकाता ने किंग्स इलेवन पंजाब को तीन विकेट से हराया।
आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस ने लगाई जीत की मुहर
2015 के सीजन में मुंबई इंडियंस ने एकबार फिर से ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। एमआई ने फिर से सीएसके मात दी। मुंबई 41 रनों से सीएसके से जीत गई।
2016 सनराइजर्स हैदराबाद के नाम हुई ट्रॉफी
2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत हासिल की। हैदराबाद ने बैंगलोर को 8 रनों से हराकर विनर टीम में एंट्री ले ली।
2017 में भी MI ने जीती ट्रॉफी
2017 के आईपीएल सीजन में मुंबई तीसरी बार जीत दर्ज की। मुंबई ने इस सीजन के फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को एक रन से हराया।
2018 में CSK की जीत
2018 में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार पारी खेली। धोनी की सीएसके दो साल के बैन के बाद वापस फॉर्म में आई और अपने प्रदर्शन से तहलका मचा दिया। चेन्नई ने हैदराबाद को आठ विकेट से हराया।
2019 में फिर MI ने मारी बाजी
2019 के आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से बाजी मार ली। एमआई ने चेन्नई को एक रन से हराया। ये चौथी बार था जब मुंबई ने सीएसके को हराया।
2020 में भी मुंबई इंडियंस का दबदबा
2019 के बाद 2020 में भी मुंबई ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। 2020 में कोविड महामारी का दौर चल रहा था। ऐसे में आईपीएल देर से शुरू हुई। हालांकि इस बार भी मुंबई ने जीत का जश्न मनाया। मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हरा दिया था।
2021 में सीएसके की जीत दर्ज
2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराया था। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाए थे। वहीं कोलकाता ने 20 ओवर में 165 रन ही बना सकी।
2022 में गुजरात टाइटंस की जीत
गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल के फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। गुजरात ने राजस्थान को सात विकेट से हराया था।
2023 में CSK की धूम
आईपीएल के इस सीजन में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। रवींद्र जडेजा ने आखिरी दो गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं बार चैंपियन बना दिया।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 30 May 2023 at 10:13 IST