अपडेटेड 16 March 2026 at 20:00 IST
IPL 2026: रोहित शर्मा को किया इग्नोर... माइकल वॉन ने IPL के बेस्ट बल्लेबाज और गेंदबाज को चुना, जानिए कौन-कौन शामिल
IPL 2026 से पहले इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन ने एक दिलचस्प गेम के दौरान इस लीग के बेस्ट बैटर, बॉलर, विकेटकीपर, कप्तान और टीम का चयन किया। उन्होंने बेस्ट कप्तान के रूप में रोहित को इग्नोर कर दिया।
- खेल समाचार
- 2 min read

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का रोमांच शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन इससे पहले इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन के एक दिलचस्प गेम की वजह से सोशल मीडिया पर एक नई हलचल मच गई है। वैसे तो आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही माइकल वॉन ने इस लीग के लिए बेस्ट बैटर, बॉलर, कप्तान, ऑलराउंडर, विकेटकीपर, टीम का उन्होंने चयन किया। उन्होंने आईपीएल का बेस्ट बैटर विराट कोहली को बताया और इसके लिए उन्होंने टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा से लेकर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल को भी इग्नोर कर दिया।
बेस्ट बल्लेबाज-गेंदबाज कोहली-बुमराह को चुना
क्रिकबज पर आईपीएल के बेस्ट बल्लेबाज का चयन करते हुए माइकल वॉन से सवाल पूछा गया तो उन्होंने क्रिस गेल, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, जोस बटलर का नाम लिया, लेकिन आखिर में विराट कोहली को बेस्ट बैटर बताया। उन्होंने बताया कि विराट पिछले कई सालों से स्टार बल्लेबाज रहे हैं। वहीं, गेंदबाज के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने राशिद खान, लसिथ मलिंगा का नाम लिया और फिर बताया कि बेस्ट बॉलर तो जसप्रीत बुमराह ही हैं।
धोनी बेस्ट कप्तान और बेस्ट टीम MI
माइकल वॉन से आगे पूछा गया कि आपकी नजर में बेस्ट आईपीएल कप्तान कौन हैं, तो उन्होंने रोहित शर्मा और एमएस धोनी के नाम पर विचार करते हुए आखिरी में धोनी का नाम बताया। वहीं, बेस्ट टीम के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने सीएसके और मुंबई इंडियंस में से मुंबई को चुना।
बेस्ट ऑलराउंडर और विकेटकीपर
क्रिकबज पर जब माइकल वॉन बेस्ट आईपीएल ऑलराउंडर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने डीजे ब्रावो और किरोन पोलार्ड का भी नाम लिया, लेकिन आखिर में बेस्ट ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या का चयन किया। वहीं, बेस्ट कीपर के रूप में सबसे पहले क्विंटन डिकॉक का नाम लिया, लेकिन बाद में धोनी का नाम लिया।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 16 March 2026 at 20:00 IST