IPL 2026 Final RCB Vs GT: बिना पैसे खर्च किए ऐसे देखें फ्री में आईपीएल का फाइनल, Jio Hotstar की सब्सक्रिप्शन मिल रही मुफ्त में

IPL 2026 Final RCB Vs GT: आज रविवार 31 मई को Tata IPL 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। हालांकि इसके लिए आपको Jio Hotstar की सब्सक्रिप्शन लेनी पड़ती है, लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे मुफ़्त में आईपीएल का फाइनल मैच देख सकेंगे।

tata ipl final 2026
tata ipl final 2026 | Image: IPL X

IPL 2026 Final RCB Vs GT: आज रविवार 31 मई को Tata IPL 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। ऐसे में शाम को देश के अधिकतर लोग अपने टीवी से चिपक जाएंगे। टीवी पर ये मैच Star Sports नेटवर्क के सभी चैनल पर प्रसारित होगा। तो वहीं Jio Hotstar पर टीवी के साथ मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप आदि पर भी लाइव मैच देख सकते हैं। 

हालांकि इसके लिए आपको Jio Hotstar की सब्सक्रिप्शन लेनी पड़ती है लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे बिना सब्सक्रिप्शन लिए मुफ़्त में आईपीएल का फाइनल मैच देख सकेंगे। 

कैसे दिखेगा फ्री में IPL

आपके घर में भी Jio का नंबर होगा। रिलायंस जियो अपने बहुत सारे प्रीपेड प्लांस पर जियो हॉटस्टार की सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है। आप ऐसे ही प्लांस का चुनाव कर फ्री में Jio Hotstar की सब्स्क्रिप्शन पा सकते हैं। 

Uploaded image

कौन से हैं वो प्लांस

  • 79- यह जियो का डेटा प्लान है। इसमें कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार की फ्री सब्सक्रिप्शन मिलती है। प्लान में कुल 3 GB डेटा दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है। प्लान की कीमत 79 रुपये है। 
  • 100- यह भी जियो का डेटा प्लान है। इसमें भी कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार की फ्री सब्सक्रिप्शन मिलती है। प्लान में कुल 6 GB डेटा दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है। प्लान की कीमत 100 रुपये है। 
  • 103- यह जियो का डेटा प्लान है। इसमें कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार की फ्री सब्सक्रिप्शन मिलती है। प्लान में कुल 5 GB डेटा दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। प्लान की कीमत 103 रुपये है। 
  • 195- यह भी जियो का डेटा प्लान है। इसमें भी कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार की फ्री सब्सक्रिप्शन मिलती है। प्लान में कुल 15 GB डेटा दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है। प्लान की कीमत 195 रुपये है।
  • 349 -यह जियो का ट्रू 5जी प्लान है जिसमें यूजर्स को कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में 2GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड पर मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रहती है तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की रहती है। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार के साथ जियो टीवी की भी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलती है। इसके अलावा प्लान में Google Gemini Pro प्लान भी मिलेगा। इस प्लान की कीमत 349 रुपये है। 
Uploaded image
  • 445- जियो के इस ट्रू 5जी प्लान में यूजर्स को पूरी तरह 5जी स्पीड पर ही डेटा मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। जिसमें 2 GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड पर मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रहती है तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की 28 दिन की वैलिडिटी रहती है। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार के साथ सोनी लिव, जी5 और डिस्कवरी प्लस जैसे कुछ अन्य ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म की भी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलती है। इस प्लान की कीमत 445 रुपये है।
  • 500- यह भी जियो का ट्रू 5जी प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। जिसमें 2GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड पर मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रहती है तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की रहती है। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार के साथ अमेजन प्राइम वीडियो, सोनी लिव, जी5 और डिस्कवरी प्लस जैसे कुछ अन्य ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म की भी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलती है। इस प्लान की कीमत 500 रुपये है। 
  • 1049- जियो के इस ट्रू 5जी प्लान में यूजर्स को कुल 168 जीबी डेटा मिलता है, जिसमें 2GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड पर मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रहती है तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की रहती है। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार के साथ सोनी लिव और जी5 की भी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलती है। इस प्लान की कीमत 1049 रुपये है। 
Uploaded image
  • 1199- जियो के इस ट्रू 5जी प्लान में यूजर्स को कुल 252 जीबी डेटा मिलता है, जिसमें 3 GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड पर मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रहती है तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की रहती है। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार के साथ जियो टीवी की भी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलती है। इस प्लान की कीमत 1199 रुपये है। 
  • 1299- यह भी जियो का ट्रू 5जी प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 168 जीबी डेटा मिलता है, जिसमें 2GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड पर मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रहती है तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की रहती है। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार के साथ नेटफ्लिक्स की भी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलती है। इस प्लान की कीमत 1299 रुपये है। 
  • 1799- यह भी जियो का ट्रू 5जी प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को कुल 252 जीबी डेटा मिलता है, जिसमें 3 GB डेटा प्रति दिन हाई स्पीड पर मिलेगा। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग रहती है तो वहीं 100 एसएमएस प्रति दिन भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की रहती है। इस प्लान में यूजर्स को जियो हॉटस्टार के साथ नेटफ्लिक्स की भी सब्सक्रिप्शन फ्री मिलती है। इस प्लान की कीमत 1799 रुपये है।  

इसे भी पढ़ें- GT Vs RR, IPL 2026: गुजरात ने राजस्थान को हराकर फाइनल में जगह बनाई

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड