IPL 2026: आईपीएल से पहले CSK को लगा 440 वोल्ट का झटका, यह धाकड़ प्लेयर टीम से हुआ बाहर, आकाश चोपड़ा भी हैरान
CSK Squad IPL 2026: आईपीएल के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बहुत बड़ा झटका लगा है। टीम का एक खूंखार गेंदबाज चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

CSK Squad IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 440 वोल्ट का तगड़ा झटका लगा है। जी हां, आईपीएल शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार नाथन एलिस हैम स्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
नाथन एलिस का चेन्नई सुपर किंग्स से बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि उन्हें टीम में डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के रूप में देखा जा रहा था। वहीं, चेन्नई टीम ने अभी तक उनका रिप्लेसमेंट घोषित नहीं किया है। नाथन एलिस के बाहर होते ही चेन्नई की टीम में डेथ ओवर स्पेशलिस्ट की कमी देखने को मिल सकती है।
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें
नाथन एलिस के बाहर होते ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए चिंता विषय बन चुका है। ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के रूप में जाने जाते हैं। ऐसे में उनके बाहर होते ही चेन्नई की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि, कहा जा रहा है कि फ्रेंचाइजी बहुत जल्द नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती है। नाथन एलिस के बाहर जाते हैं, ही पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भी चेन्नई के लिए हैरानी की बात बताई है।
CSK का तेज गेंदबाजी लाइन-अप
नाथन एलिस के टीम से बाहर होते ही अगर चेन्नई सुपर किंग्स के पास तेज गेंदबाजी का लाइन-अप देखा जाए तो अभी भी कई गेंदबाज मौजूद हैं। CSK में तेज गेंदबाजी के रूप में मैट हेनरी, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, खलील अहमद मौजूद हैं।
Advertisement
चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा स्क्वाड
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, एमएस धोनी, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवर्टन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, अकील होसेन, जैकरी फॉल्केस, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान।
ये भी पढ़ें: IPL 2026: अभिषेक शर्मा को लेकर अनिल कुंबले का बड़ा बयान, इस दिग्गज से कर दी तुलना, कहा- हर गेंद को छक्का...