IPL 2026: फैंस को झटका... बीसीसीआई ने जारी किए 7 नए नियम, IPL 2026 में होंगे लागू तो क्या होगा बदलाव?
IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज होने में बस कुछ ही दिन बचे हुए हैं। इस बीच बीसीसीआई ने आईपीएल को लेकर सात नए नियम लागू किए हैं। यह नियम मैच शुरू होते ही लागू हो जाएंगे।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांच बहुत जल्द शुरू होने वाला है। इस साल आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से शुरू होने वाला है। लीग का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से शुरू होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल को लेकर सात नए नियम बनाए हैं, जो मैच शुरू होते ही लागू हो जाएंगे। इन नए नियमों के तहत खिलाड़ियों से लेकर टीमों और उनके परिवारों को लेकर हैं। नए नियम के तहत मैच डे पर प्रैक्टिस पूरी तरह बैन कर दी गई है। वहीं, नए नियम के तहत खिलाड़ियों के साथ परिवार वाले और दोस्त ट्रैवल नहीं कर सकते हैं।
IPL के लिए BCCI की गाइडलाइन
- BCCI की नई गाइडलाइन के मुताबिक मैच वाले दिन कोई भी टीम प्रैक्टिस नहीं करेंगी।
- आईपीएल में किसी भी टीम को दो से अधिक प्रैक्टिस मैच की इजाज़त नहीं मिलेगी।
- BCCI की नई गाइडलाइन के मुताबिक प्रैक्टिस नेट शेयर नहीं किए जाएंगे।
- होम टीम के पहले मैच से 4 दिन पहले उस पिच पर ट्रेनिंग बंद रहेगी।
- आईपीएल 2026 में हर टीम के लिए प्रैक्टिस की अलग पिच होगी।
- आईपीएल 2026 में खिलाड़ी अब अपने परिवार या दोस्तों के साथ ट्रैवल नहीं कर सकेंगे।
- LED बोर्ड के पास खिलाड़ियों के बैठने पर पाबंदी होगी।
आईपीएल का दूसरा शेड्यूल कब आएगा?
BCCI ने शुरू में सिर्फ 20 मैचों का कार्यक्रम इसलिए जारी किया था, क्योंकि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। कुछ दिन पहले BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल ने कहा था कि विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी हो जाएगा। हालांकि, अभी तक जारी नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 मार्च से पहले दूसरे फेज का ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से बाकी के बचे मैच के शेड्यूल के बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।
आईपीएल 2026 में कितने मैच खेले जाएंगे?
जब से आईपीएल का पहला शेड्यूल जारी हुआ है, उकसे कुछ दिन बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई थी कि IPL 2026 में मुकाबले की संख्या बढ़ाकर 80 की जा सकती है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ऐसा नहीं होने वाला है। 20 मैचों का शेड्यूल पहले ही जारी हो चुका है और बाकी के 54 मैचों का शेड्यूल बहुत जल्दी जारी कर दिया जाएगा।