अपडेटेड 24 April 2025 at 07:40 IST

IPL 2025 Point Table: हैदराबाद को हराने के बाद मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल पर लगाई बड़ी छलांग, RCB को लगा तगड़ा झटक

IPL 2025 Point Table: आईपीएल 2025 में 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबादको 7 विकेट से हराया जिसके बाद आईपीएल 2025 पॉइंट टेबल का ताजा हाल?

Follow : Google News Icon  
IPL 2025 Point table Mumbai Indians reach to 3rd position RCB drops to 4th number
IPL 2025 Point table Mumbai Indians reach to 3rd position RCB drops to 4th number | Image: BCCI

IPL 2025 Point Table: आईपीएल 2025 में 41 मुकाबले खत्म हो चुके हैं। बुधवार, 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से हैदराबाद को हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को हराने के साथ ही पॉइंट टेबल पर बड़ी और लंबी छलांग लगाई है।

मुंबई इंडियंस की इस जीत से सबसे ज्यादा नुकसान किसी टीम को हुआ है तो वो विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में पिछले चार मुकाबले में लगातार जीत हासिल कर ये बार फिर ये बात साफ कर दी कि यूं ही मुंबई इंडियंस आईपीएल की खतरनाक टीमों में से एक नहीं मानी जाती है।

मुंबई इंडियंस ने पॉइंट टेबल पर लगाई बड़ी छलांग

बात करें हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की तो मुंबई ने 9 मैचों में से 5 मैचों में जीत हासिल की है और चार मैचों में हार का सामना किया है। पॉइंट टेबल पर 5 मैचों में जीत यानी 10 अंको और +0.673 नेट रनरेट के साथ मुंबई इंडियंस अब तीसरे स्थान पर आ गई है। इससे पहले मुंबई 6वें स्थान पर थी, पर हैदराबाद को हहराने के बाद मुंबई ने सारे समीकरण बदल दिए।

आरसीबी को लगा तगड़ा झटका

वहीं पॉइंट टेबल पर मुंबई इंडियंस के तीसरे स्थान पर आने के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को करारा झटका लगा है। आरसीबी ने अभी तक आईपीएल 2025 में 8 मैच खेल लिए हैं। जिसमें से आरसीबी ने 5 मैचों में जीत हासिल कर ली है। आरसीबी की टीम भी 10 अंको और +0.472 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल पर चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

Advertisement
Image

पॉइंट टेबल के टॉप पर कौन सी टीम?

वहीं बात करें पॉइंट टेबल की तो गुजरात टाइटंस की टीम इस वक्त टॉप पर है। गुजरात 12 अंको और +1.104 नेट रनरेट के साथ पहले तो वहीं दिल्ली 12 अंको और +0.657 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल के दूसरे स्थान पर मौजूद है। बात करें पॉइंट टेबल की लास्ट 2 टीमों की तो 10वें नंबर पर एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स है।

आईपीएल 2025 में सबसे नीचे कौन सी टीम?

चेन्नई ने अभी तक 8 मुकाबलों में से सिर्फ 2 मैचों में ही जीत हासिल की है। बाकी 5 मैच गंवा दिए हैं। जिसके चलते CSK के पॉइंट टेबल पर 4 अंक और -1.392 नेट रनरेट है। वहीं 9वें नंबर पर पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है जिसका हाल भी कुछ ऐसा ही है बस नेट रनरेट के मामले में हैदराबाद चेन्नई से आगे है। सनराइजर्स हैदराबाद का नेट रनरेट -1.361 है, जो CSK से कुछ बेहतर है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- MI vs SRH: मुंबई इंडियंस ने जड़ा जीत का 'चौका', सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया; रोहित शर्मा की बैक टू फिफ्टी

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 24 April 2025 at 07:40 IST